फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Competitions played with family at the function

Panipat News: समारोह में परिवार संग खेलीं प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Competitions played with family at the function
पानीपत। पंजाबी ब्राह्मण सभा की ओर से रविवार को सनौली रोड स्थित हैदराबादी रामलीला ग्राउंड में सातवां परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने अपने मन की बातें साझा कीं। कुशलता पूछी। समारोह में 200 परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी लाल गोस्वामी एवं आशा गोस्वामी द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बच्चों ने डांस, भाषण, कविता पाठ, फैंसी ड्रेस, योग और संगीत के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रुचि शर्मा, जयमाला प्रतियोगिता में वरुण और रिया तथा बुजुर्गों की गेंद प्रतियोगिता में पं. सत्यनारायण प्रथम रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों एवं बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विक्रम शर्मा को उनके 75वें जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। जिन दंपतियों को इस वर्ष संतान प्राप्ति हुई उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोटरी पानीपत साउथ के प्रधान अश्विनी शर्मा को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व लोकसभा सांसद स्व. चिरंजी लाल के पुत्र प्रदीप शर्मा एवं चंद्र शेखर शर्मा को भी समाज में सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान पिंकल शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल परिवार और समाज के लिए निकालना है। जिससे आपसी भाईचारा और सामाजिक संबंध मजबूत हों। युधिष्ठिर शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का बड़ों से ज्यादा बच्चे इंतजार करते हैं। वेद गोस्वामी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को धर्म एवं संस्कृति से परिचित करवाना चाहिए और ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपने धर्म के प्रति रूचि बढ़ती है।

इस अवसर पर वेद शर्मा, सोनू शर्मा, हिमांशु शर्मा, ब्रह्मर्षि महाराज संजय शर्मा, डॉ. महेंद्र शर्मा, ईश्वर शर्मा, मदन लाल शर्मा, पवन शर्मा, अरविंद शर्मा, जोनी शर्मा, गौतम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed