फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Companies reached Panipat with machines

मशीनें लेकर पानीपत पहुंचीं कंपनियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Companies reached Panipat with machines
पानीपत। प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मेयर अवनीत कौर, एडीसी वीणा हुड्? - फोटो : Panipat
पानीपत। अनाजमंडी में शुक्रवार को तीन दिवसीय होम टेक्स प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया। इसमें सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, सोनीपत, दिल्ली, करनाल, पानीपत, लुधियाना आदि की 35 कंपनियां अपनी अत्याधुनिक मशीनें लेकर पहुंची हैं। यह देखकर उद्यमियों को मेक इन इंडिया का सपना साकार होता नजर आ रहा है। ये अत्याधुनिक मशीनें चीन की मशीनों को टक्कर दे रही हैं। इसके अलावा जापान की रूनियान मशीन भी आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन

देश भर से पहुंची कंपनियों को यहां से करोड़ों के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। प्रदर्शनी का शुभारंभ एडीसी वीना हुड्डा, मेयर अवनीत कौर, जनरल फॉरेन ट्रेड के डिप्टी डायरेक्टर विशाल शर्मा, एमएसएमई की डायरेक्टर संजीव चावला, एमएसएमई कमेटी के संयोजक वरुण गुप्ता, एवं प्रीतम सिंह सचदेवा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर मेयर अवनीत कौर व एडीसी ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कंबल, चादर व सोफे कवर पर प्रिटिंग करने वाली, फिनिसिंग करने वाली, कपड़ा बनाने वाली व कंबल व बेडसीट पर डिजाइन बनाने वाली अत्याधुनिक मशीनें सबको आकर्षित कर रही हैं। सूरत की एक्टिव इनजेट सॉल्यूशन कंपनी की इनजेट मशीन को मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत वहीं तैयार किया गया है। इससे कंबल व चादर पर डिजाइन तैयार किए जाते हैं। एक दिन में इस मशीन से 10 हजार से अधिक डिजाइन बनाए जा सकते हैं। इस मशीन ने पानीपत के उद्यमियों को खासा प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान की मशीन कर रही प्रभावित
दिल्ली से वॉलटास कंपनी जापान की हाई स्पीड ब्रेसिंग मशीन, रूनियान व सोलिक्ट मशीन लेकर पहुंची है। इस मशीन से कंबल व बेडसीट पर फिनिसिंग की जाती है। इसका फैबरिक में भी इस्तेमाल होता है। ये मशीन चीन की मशीनों से सस्ती व कारगर है। इसमें अत्याधुनिक डिजाइन सिस्टम भी लगाया गया है।
उद्यमियों के फायदे के लिए लगाई गई प्रदर्शनी
होम टेक्स एक्सपो के डायरेक्टर राजेश सिन्हा ने बताया कि उन्होंने ये मंच उद्यमियों के फायदे के लिए तैयार किया है। हर साल अनाजमंडी में प्रदर्शनी लगाई जाती है। इस प्रदर्शनी में 35 कंपनियों ने अपनी मशीनें लगाई है। इसमें देसी व विदेशी मशीनें भी शामिल हैं। कई कंपनियां प्रदर्शनी में मेक इन इंडिया के प्रोजेक्ट को सार्थक करने का भी प्रयास कर रही है। हर कंपनी के पास कुछ न कुछ खास है। इस बार सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, सोनीपत, दिल्ली, करनाल , पानीपत, लुधियाना की कंपनियों ने इसमें भाग लिया है। इसमें प्रमुख कंपनी वोल्टास, कॉएल एक्विप मेंट, ऑरेंज, हार्दिक इंटरप्राइजेज, सुपर गैस, करिलोस्कर अदि कंपनी शामिल हैं।
पानीपत के उद्यमी भी दिखा रहे जलवा
पानीपत के उद्यमियों ने भी प्रदर्शनी में अपनी टेक्सटाइल मशीने लगाई हैं। विभिन्न प्रकार के डिजाइन तैयार करने वाली मशीनें शामिल हैं। उम्मीद है कि प्रदर्शनी में कंपनियों को अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। इस प्रकार की प्रदर्शनी की बहुत आवश्यकता है। -प्रीतम सचदेवा, प्रधान पानीपत इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन

मेक इन इंडिया का प्रोजेक्ट हो रहा साकार
पीएम नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया का सपना देखा है कि इस ओर उद्यमी व कंपनियां कदम बढ़ा रही है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में कंपनियां खुद टेक्सटाइल समेत विभिन्न मशीने बना रही है। मेक इन इंडिया का प्रोजेक्ट साकार हो रहा है। -श्री भगवान अग्रवाल, प्रधान सेक्टर 29 इंडस्ट्रीयल एस्टेट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed