फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cold winds tormented the city, with the minimum temperature reaching 10 degrees.

Panipat News: सर्द हवा ने सताया, न्यूनतम पारा 10 डिग्री पर आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cold winds tormented the city, with the minimum temperature reaching 10 degrees.
आसमान में धूप खिलने से खेतों में छाई हरियाली। संवाद
पानीपत। घने कोहरे से अब जन जीवन पर असर पड़ने लगा है। ठंड और कोहरे के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित होने लगे हैं, इसी बीच रही सही कसर शीतलहर पूरी कर दे रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिससे ठंड ने अपना पूरा असर दिखाया। उधर, सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता न के बराबर रही। बुधवार से ठंड और बढ़ेगी और इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक आ सकता है। मौसम विशेषज्ञ ने तापमान में कमी आने की और कोहरा व ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। दिसंबर माह समाप्त होने की ओर है।
विज्ञापन

कोहरा गहरा रहा है। सर्दी भी पूरे शबाब पर पहुंच गई है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मंगलवार को हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की अपेक्षा एक डिग्री कम रहा। चिकित्सक डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें अपने सिर, गर्दन, हाथों और पैरों को अच्छी तरह से ढककर रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed