{"_id":"84f258434ba80a73fbdfc346b1a7c929","slug":"cm-s-gift-to-the-millions-workers-filled-passion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने दी करोड़ों की सौगात, कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने दी करोड़ों की सौगात, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
पानीपत
Updated Mon, 03 Feb 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जहां जिलेवासियों को एक साथ 240
विज्ञापन
करोड़ की दस परियोजनाओं की सौगात दी, वहीं नई सब्जीमंडी में पानीपत शहरी
विधायक बलबीर पाल शाह की ओर से आयोजित धन्यवाद सम्मेलन में कार्यकर्ताओं
में जोश भरा और विपक्षियों पर हमला बोला।
इन परियोजनाओं को शहर समेत पूरे जिले के लिए जरूरी बताया। उन्होंने प्रदेश को नंबर वन बनाने से पहले पानीपत को नंबर वन बनाने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि पानीपत नंबर वन नहीं तो हरियाणा भी नंबर वन नहीं।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को पानीपत में थे।
उन्होंने सिविल अस्पताल में छह परियोजनाओं का उद्घाटन किया और चार परियोजनाआें की आधारशिला रखी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नई सब्जीमंडी में आयोजित धन्यवाद सम्मेलन में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक नगरी पानीपत का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
जब तक पानीपत नंबर-1 नहीं तब तक हरियाणा भी नंबर-वन नहीं। उन्होंने कहा कि दस नवंबर को गोहाना रैली में की गई घोषणाओं पर अमल शुरू हो गया है। इन योजनाओं के माध्यम से नए वर्ष में प्रदेश के करीब 50 लाख परिवारों के लिए तीन हजार करोड़ रुपये की सौगात दी गई है।
उनकी सरकार के समय में जिला पानीपत के विकास पर लगभग 2793 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि पिछली सरकार के समय 536 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। पानीपत शहर के विकास पर कांग्रेस सरकार ने लगभग 848 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और पिछली सरकार के कार्यकाल में केवल 251 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। पानीपत में पानी की बहुत बड़ी समस्या है। इस समस्या को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और पानी की कमी को दूर किया जाएगा।
कॉलोनियों को किया जाएगा नियमित
उन्होंने कहा कि पानीपत से उनके पिता चौधरी रणबीर सिंह का और उनका लगाव रहा है। उन्होंने अपना संघर्ष पानीपत से शुरू किया था और पानीपत ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों और बाहरी कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। उनमें बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और विकास के लिए लोगों से कम से कम पैसा लिया जाएगा।
विधायक और सांसद कर रहे भलाई के काम
हुड्डा ने कहा कि यहां के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और शहरी विधायक बलबीर पाल शाह पानीपत के लोगों की भलाई के लिए और पानीपत के विकास के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं और उनका विश्वास है कि वे मिलकर लोगों की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे। इससे पहले सभा में पहुंचने पर हुड्डा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्र में यूपीए की सरकार ने बहुत महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं।
जिन्हें हरियाणा में भी लागू किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने गरीबों के लाभ के लिए राज्य में दाल-रोटी योजना भी शुरू की है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे नौजवानों, इंजीनियरों, तकनीशियनों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए या अपना रोजगार शुरू करने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने विधायक बलबीर पाल शाह के पुत्र विक्रम शाह द्वारा प्रस्तुत मांगों का समर्थन किया और कहा कि पानीपत की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। विधायक बलबीर पाल शाह ने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद पानीपत के लिए समय निकालने पर मुख्यमंत्री हुड्डा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 2008-14 तक की घोषणाओं को पूरा किया गया है।
उनके पुत्र विक्रम शाह ने भी हुड्डा का स्वागत किया और मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि वे राज्य के विकास और लोगों की भलाई के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। विक्रम ने पानीपत के विकास के लिए कुछ मांगों का जिक्र किया। इनमें रैनीवेल जल आपूर्ति योजना, पानीपत नगर निगम के तहत आने वाली बाहरी कॉलोनियों को नियमित करना, सब्जीमंडी पानीपत की दुकानाें और प्लॉटों को व्यावसायिक उपयोग के लिए अनुमति देना, पंजाबी भवन और वैदिक धर्म संस्थान के लिए भूमि और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष पैकेज देने जैसी कई मांगे प्रस्तुत की। इस मौके पर समालखा विधायक धर्मसिंह छौक्कर, जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति जागलान, डॉ. जसबीर जागलान, मेयर भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, प्रसन्नी देवी, महिला विकास निगम की चेयरपर्सन राजरानी पूनम, नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन मुकेश टुटेजा, हज कमेटी के चेयरमैन डॉ. मुनीष अंसारी, जगदेव मलिक, दीपचंद फूलिया, कर्णसिंह कादियान, खुशी राम जागलान, नैनपाल राणा, शशी लूथरा, बृजरानी शर्मा, सरोज सांगवान, धर्मवीर मलिक, सतबीर सैनी, दुलीचंद सैनी, रोहतक मंडल के कमिश्नर चंद्र प्रकाश, आईजी अनिल कुमार, डीसी समीर पाल सरो, एडीसी आरएस वर्मा, एसडीएम अश्वनी मलिक, एसडीएम समालखा विवेक चौधरी, नगराधीश हवासिंह मौजूद रहे।