फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM inaugurates new sugar mill in Dahar

हरियाणा: सीएम ने पानीपत के लिए की 1768 करोड़ रुपये की घोषणाएं, अब तक की सबसे बड़ी सौगात

Mon, 02 May 2022 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2022 02:21 AM IST
सार

डाहर में नई शुगर मिल का सीएम ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पानीपत में विकास कार्यों के लिए 1768 करोड़ रुपये की सौगात दी। 

विज्ञापन
CM inaugurates new sugar mill in Dahar
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को गांव डाहर स्थित नई शुगर मिल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पानीपत में विकास कार्यों के लिए 1768 करोड़ रुपये की सौगात दी। इसके तहत उन्होंने वाटर रेनेवल प्रोजेक्ट के लिए 800 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जबकि बाकी 968 करोड़ रुपये अन्य विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा बजट पानीपत ग्रामीण और शहरी विधानसभा को दिया गया है। इसके अलावा इसराना विधानसभा की भी खासी डिमांड पूरी की गई है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पुरानी शुगर मिल की 70 एकड़ जमीन को एचएसवीपी को देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसमें से 35 एकड़ जमीन में प्लाट काटे जाएंगे, जबकि 35 एकड़ जमीन में पेड़, पौधे और सड़कें बनवाई जाएंगी। ये एक कमर्शियल और रिहायशी सेक्टर के तौर पर डेवलप किया जाएगा। इसी दौरान सीएम ने मतलौडा में 3-वे का बस स्टैंड बनाने के लिए मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने गांव अहर पूठर में डीडीपीओ के माध्यम से पशु अस्पताल बनवाने की भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री के समक्ष सांसद संजय भाटिया, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज के अलावा इसराना हलके से पूर्व मंत्री रहे कृष्ण लाल पंवार ने करीब 250 मांगें रखी थी। इनमें से ज्यादातर मांगों को मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed