फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM accepted the demands, the protest will end today

Panipat News: सीएम ने मांगें मानी, आज खत्म होगा धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
CM accepted the demands, the protest will end today
पानीपत। बिजली की मांग को लेकर बेमियादी धरने और भूख हड़ताल पर बैठे अंसल के लोगों की बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समस्याएं सुनी और उन्हें जायज बताते हुए उनके समाधान के आदेश भी दिए। सीएम ने एचएसवीपी और बिजली निगम के बड़े अधिकारियों से कहा कि वे अंसल के लोगों को तुरंत प्रभाव से 11 केवी फीडर की लाइन देकर बिजली दें। इसके बाद 33 केवी का सब स्टेशन लगाएं। इसके लिए अंसल के लोगों से अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

अंसल वासियों ने कहा कि फौरी तौर पर 11 फीडर को जो भी एस्टीमेट होगा वह अंसल के लोगों को देना होगा। इसके अलावा व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन के लिए सामान्य शुल्क ही दिया जाएगा। सभी को कनेक्शन मिलने के बाद अंसल को नगर निगम में भी शिफ्ट करवा दिया जाएगा। तब तक अंसल का अलग से 33 केवी का सब स्टेशन भी तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंसल के लोगों को 34 वें दिन भी धरना प्रदर्शन और 26वें दिन की भूख हड़ताल जारी रही। दूसरी ओर अंसल बचाओ संघर्ष समिति का पांच सदस्यीय शिष्टमंडल सीएम से मिला। उनके साथ ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और बिजली निगम के अतिरिक्त प्रधान सचिव और एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक और बिजली निगम के एमडी समेत कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक बैठक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अंसल के लोगों ने तथ्यों के साथ अपनी समस्या सीएम के सामने रखी। मुख्यमंत्री ने अंसल के साथ अधिकारियों की बातों को भी सुना और अंसल के लोगों की मांग को जायज बताते हुए तुंरत बिजली की 11 केवी लाइन फीडर समेत उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। अंसल की ओर से इस शिष्टमंडल में कुलदीप कादियान, सुरेंद्र राणा, राजीव जैन, विनोद गोयल, सुरेश कुमार बंसल शामिल रहे।
पिछले एक माह से धरने और भूख हड़ताल पर बैठे अंसल के लोगों हर दरबार से खाली आ चुके हैं। वे सांसद, विधायक, अधिकारियों समेत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी अपने मुद्दे की गुहार लगा चुके हैं। दो बार बिजली मंत्री रणजीत चौटाला से भी मुलाकात हो चुकी है। इसके बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। अब सीएम से उनकी पहली मुलाकात हुई, जिसमें सीएम ने उनकी मांगों को मान लिया है।

सीएम की ओर से झंडी मिलने के बाद अंसल के लोगों में खुश की लहर दौड़ पड़ी। अंसल के लोग एक दूसरे को अपने संघर्ष की जीत पर बधाई देते नजर आए। इसके बाद शाम को ग्रामीण विधायक को धरने स्थल पर धन्यवाद करने के लिए बुलाया। अंसलवासियों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि ये अंसल के लोगों की जायज मांगे थीं। उन्होंने इन मांगों को सीएम तक पहुंचाने का अपना फर्ज निभाया है। अंसल के लोगों ने कहा कि वे शुक्रवार को सुबह आठ बजे धरना स्थल पर हवन कर अपने धरने प्रदर्शन और भूख हड़ताल को समाप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed