फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cleanliness committee made a schedule for cleaning 12 roads of the city

Panipat News: स्वच्छता कमेटी ने बनाया शहर की 12 सड़कों की सफाई का शेड्यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness committee made a schedule for cleaning 12 roads of the city
पानीपत। नगर निगम ने शहर के मुख्य रास्तों की सफाई के लिए रोड स्वीपिंग मशीनों का नया शेड्यूल जारी किया है। इससे शहर के मुख्य 12 रास्तों के साथ उनके आसपास के इलाकों की सफाई कराई जाएगी। ये सफाई घंटों के हिसाब से दिन रात चलेगी। निगम की स्वच्छता कमेटी के प्रधान संजीव दहिया ने निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस प्लान को लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जोन एक में एक मशीन काम करेगी तो दूसरी मशीन जोन दो के रास्तों की सफाई करेगी। सोमवार से शनिवार तक रोड स्वीपिंग का काम दिन-रात चलेगा। हर दो घंटे में एक रास्ते को साफ किया जाएगा। जोन नंबर एक में सुबह छह से आठ बजे तक सनौली रोड पर संजय चौक से लेकर उग्राखेड़ी की सफाई होगी। सुबह आठ से 10 तक बरसत रोड और सुबह 10 से 12 बजे तक जीटी रोड की सफाई होगी। यही मशीन रात को हर दो घंटे में सेक्टर 24-25, सेक्टर 13-17 और सुखदेव नगर वाले एरिया की सफाई करेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार जोन नंबर दो में दूसरी मशीन दिन की शिफ्ट में सुबह छह से आठ बजे तक असंध रोड, आठ से 10 तक जाटल रोड और 10 से 12 तक मॉडल टाउन रिंग रोड के पास सफाई करेगी। रात में ओल्ड डीसी रोड, जीटी रोड की दूसरी साइड और गोहाना रोड की सफाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के साथ मिलकर दो रोड स्वीपिंग मशीनों से शहर के मुख्य रास्तों की सफाई का शेड्यूल बनाया गया है। इसमें दिन रात मशीनों से सफाई कराई जाएगी। रोजाना घंटों के हिसाब से सफाई होगी ताकि शहर के लोगों को साफ सुथरे रोड मिल सकें।
- संजीव दहिया, पार्षद वार्ड 21 एवं प्रधान स्वच्छता कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed