फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cleaner shot in hospital

Panipat News: अस्पताल में सफाईकर्मी को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cleaner shot in hospital
पानीपत। बदमाशों ने शनिवार रात को मॉडल टाउन स्थित रविंद्र अस्पताल में घुसकर सफाईकर्मी की गर्दन में सीधी गोली मार दी। गोली गर्दन में धंसने से वह गंभीरावस्था में है।
विज्ञापन

बदमाश लाइसेंस तलाश करने की बात कहकर अस्पताल में आए थे। इस मामले में सीआईए 1 ने भादड़ गांव के आरोपी सुमित को लाइसेंसी रिवाॅल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उससे पांच गोली और एक खोल बरामद किया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल के सुरक्षाकर्मी ने कई किलोमीटर का पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया। उसको आठ मरला चौकी पुलिस को सौंप दिया है। डीएसपी मुख्यालय, थाना मॉडल टाउन और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात शनिवार रात करीब नौ बजे की है। जाटल रोड स्थित मुखीजा कॉलोनी की पीपल वली गली की सरोज ने पुलिस को बताया कि वह और उसके पति बीर सिंह रविंद्र अस्पताल में पांच साल से स्वीपर हैं। दोनों की नाइट में ड्यूटी है। वे शनिवार शाम को नाइट ड्यूटी में आए थे। वे दोनों अस्पताल में सफाई कर रहे थे। रात करीब नौ बजे दो व्यक्ति अस्पताल में आए।
उन्होंने उसके पति को कहा कि उनका लाइसेंस गुम हो गया है। उसके पति ने सफाई के दौरान लाइसेंस न मिलने का जवाब दिया।
उनको कहा कि लाइसेंस मिलता है तो वह उस पर लिखे नंबर पर सूचना दे देगा। उसके पति हाथ धोने लग गए। एक आरोपी ने आवाज देकर बीर सिंह को अपने पास बुलाया और उनकी गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही अस्पताल में हंगामा मच गया। अस्पताल के स्टाफ ने बीर सिंह को आईसीयू में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने पहुंचकर उसका इलाज शुरू किया।

गनमैन पर भी तान दी पिस्तौल : दोनों आरोपी गोली मारकर भाग खड़े हुए। गनमैन देवेंद्र ने बताया कि वह आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ा। उसने जाटल रोड पर बदमाश को पकड़ लिया था। उक्त बदमाश ने उस पर पिस्तौल तान दी। वह डर गया और पीछे हट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed