फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Claims washed away in rain, road caved in, long jam

Panipat News: बारिश में बहे दावे, सड़क धंसी, लंबा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Claims washed away in rain, road caved in, long jam
पानीपत। थोड़ी देर की बारिश ने ही एक बार फिर शहर में जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी। प्रशासन और अधिकारियों ने बारिश से पहले और बारिश के दौरान जिन बिंदुओं को चिह्नित कर समाधान का काम किया था, वहीं जलभराव हुआ। आधा घंटा की महज 29 मिमी. बारिश में जीटी रोड पर एसडी कॉलेज, संजय चौक और गीता कॉलोनी में भारी जलभराव हो गया। देवी मंदिर रोड पर सीवर लाइन के साथ करीब 20 फीट सड़क धंस गई। जीटी रोड पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। बारिश थमने के बाद उमस में लोगों को जाम के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अनाज मंडियों में धान भीग गई। यहां पर भी किसी तरह के प्रबंध नहीं किए गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद करीब 12:30 बजे एक साथ घने बादल घिर आए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक लगातार बारिश चली। बारिश शहर में रेलवे लाइन से पूर्व दिशा की तरफ रही। पश्चिम में हल्की बूंदाबांदी रही। जीटी रोड पर एसडी कॉलेज के नजदीक, संजय चौक के पास और गीता कॉलोनी में जलभराव हो गया। यहां से करीब आधे घंटे बाद पानी की निकासी हुई। गीता कॉलोनी की मुख्य सड़क पर देर शाम तक पानी जमा रहा।
विज्ञापन

जीटी रोड पर दोनों तरफ एलएंडटी का नाला है। गीता कॉलोनी से लालबत्ती चौक तक नाला जाम था। पिछली बारिश में प्रशासन व अधिकारियों ने मैदान पर उतरकर पानी जमा होने के असली कारणों का पता लगाया था। उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जलनिकासी का प्रबंध करने का निर्देश दिया। एलएंडटी ने 15 दिन में नाले की सफाई कर पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने का दावा किया था। लालबत्ती चौक से गीता कॉलोनी की मुख्य सड़क तक विशेष अभियान चलाया गया था। इसके बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में तालमेल की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी मंदिर से नूरवाला को जाने वाली मुख्य सड़क बुधवार को करीब 20 फीट तक धंस गई। यहां पहले एक टैंपो धंसा। उसको निकालने के लिए जेसीबी बुलाई तो जेसीबी भी धंस गई। चालक ने जेसीबी को मुश्किल से निकाला।

बारिश में पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के आदेश अधिकारियों व एलएंडटी को दिए गए थे। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों से सड़क सुरक्षा की बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में बात की जाएगी।
- डॉ. वीरेंद्र दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed