फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City roads will illuminate with LED

शहर की सड़कें एलईडी से जगमगाएंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
City roads will illuminate with LED
City roads will illuminate with LED - फोटो : Panipat
शहरवासियों का एक साल का इंतजार आखिर मंगलवार को खत्म हुआ। नगर निगम ने ठीक एक साल बाद करीब सवा चार करोड़ खर्च कर शहर में ब्रांडेड एलईडी ( लाइट एमिटिंग डाओड) स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि इस काम को सिरे चढ़ाने के लिए निगम के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। एलईडी इसकी शुरुआत मंगलवार को वार्ड नंबर-10 के सेक्टर 11-12 से की गई है। शहर के हर वार्ड में 300 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा सांसद, शहरी एवं ग्रामीण विधायक और मेयर के कोटे में 500 एलईडी स्ट्रीट लाइट आईं हैं, जिनको ये जनप्रतिनिधि शहर में किसी भी जगह लगवा सकेंगे। निगम का दावा है कि दो महीने में निगम सभी वार्डों में इस काम को पूरा कर लेगा।
विज्ञापन

इन एलईडी स्ट्रीट लाइट को खरीदने के लिए निगम करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। इनकी क्वॉलिटी की जांच तक करने के लिए निगम अधिकारियों समेत पार्षदों की एक कमेटी मुंबई स्थित कंपनी के प्लांट तक का दौरा कर चुकी है। वहीं, इनके इंस्टॉलेशन के लिए सामान का टेंडर भी करीब 1.90 करोड़ में दिया जा चुका है, इसके सामान की भी गुणवत्ता जांचने के लिए निगम अधिकारियों और पार्षदों की कमेटी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी का सर्वे कर चुकी है, जहां इनके सामानों की गुणवत्ता की जांच भी की गई थी।
विज्ञापन

एक साल तक आती रहीं एक के बाद एक अड़चन, अब शुरू हो पाया काम
शहरी विधायक के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक करीब दस हजार ब्रांडेड एलईडी स्ट्रीट लाइट का टेंडर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से एक माह तक विचार विमर्श करने के बाद फरवरी 2020 को लगाया गया। इसमें कभी ठेकेदारों ने भाग नहीं लिया तो कभी एक दो फर्म ने रुचि दिखाई। इन कई अड़चनों के बाद मई 2020 में इसे फिर खोला गया, लेकिन इसमें भी सिंगल बिड ही आई। इसके बाद इसे फिर से लगाया गया और पांच माह बाद जुलाई 2020 में इसे सिंगल बिड पर ही अलॉट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्ट्रीट लाइट की डिलिवरी को लेकर कई उठापटक भी चली। जिसके बाद नवंबर 2020 को निगम और पार्षदों की कमेटी ने इन लाइटों की मुंबई के प्लांट में जाकर जांच भी की। इसके बाद जनवरी 2021 में इन लाइटों की इंस्टॉलेशन का टेंडर लगाया गया। इसे फरवरी 2021 में खोल कर सामान की चेकिंग कार्रवाई गई और फरवरी अंत तक सामान की डिलिवरी करवाना शुरू किया। इसके बाद मार्च 2021 में अब इन लाइट को लगवाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed