{"_id":"64878b3903a098a56e0decc9","slug":"children-adopt-civilization-and-culture-panipat-news-c-244-1-pnp1001-759-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 'सभ्यता और संस्कृति को अपनाएं बच्चे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 'सभ्यता और संस्कृति को अपनाएं बच्चे'
विज्ञापन
पानीपत। गीता परिवार द्वारा श्री बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर श्री कृष्णा वेद विद्यालय अंसल सुशांत सिटी में बाल संस्कार शिविर का सोमवार को पांचवें दिन समापन हुआ। प्रात:कालीन सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और समापन सत्र में मुख्यातिथि मेयर अवनीत कौर और एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल रहे।
डॉ. अर्चना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को संस्कार प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। गीता परिवार को भविष्य में ऐसे कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया। मेयर अवनीत कौर और एसडीएम वीरेंद्र ढुल ने अपने विचार व्यक्त किए। शिविर में विभिन्न एक्टिविटी जैसे गीता जी का 12वां और 15वां अध्याय का अध्ययन, ध्यान लगाना, हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी। लखनऊ से विशेषज्ञ जितेंद्र कुमार, आदित्य रस्तोगी, ख्याति गुप्ता व कुमकुम मिश्रा ने साधकों को अच्छे से सिखाया गया। आरती के साथ शिविर का समापन किया।
गीता परिवार हरियाणा की अध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि गीता परिवार गत 35 वर्षों से बाल संस्कार शिविर गीता ऑनलाइन लगाता है। समाज के सुधार करने से बच्चों में संस्कार स्थापित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। यह सारा कार्य गुरु गोविंद देव गिरी महाराज के आशीर्वाद से किया जा रहा है। बच्चों को शतकोटी हनुमान चालीसा का संकल्प लिया गया है। मेयर अवनीत कौर ने भारतीय सभ्यता और संस्कारों को विदेश में भी अपना रहे हैं। युवाओं को भी अपनी सभ्यता और संस्कृति को अपनाना चाहिए। शिविर में सीखे विषयों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस मौके पर मधु सिंगला, सीमा गोयल, मीनू गोयल, सीमा बरेजा, सुनीता खन्ना, साक्षी वाधवा व ममता वर्मा मौजूद रही।