फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chief Minister will honour Panipat's daughter Sonia

Panipat News: पानीपत की बेटी सोनिया को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will honour Panipat's daughter Sonia
पानीपत। वीर साहिबजादों की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस के अवसर पर पानीपत की बेटी सोनिया जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करने जा रही हैं। तहसील कैंप स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सोनिया को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह समारोह 26 दिसंबर शुक्रवार को चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) सिरसा में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे होगी।
छात्रा सोनिया ने वीर साहिबजादों की शहादत की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंग्रेजी विषय में तृतीय स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे पानीपत जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशानुसार राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 12 मेधावी छात्रों को विजेता घोषित किया गया है। इन सभी छात्रों को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विजेता छात्र 26 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक समारोह स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। छात्रों के आवागमन की व्यवस्था संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे। साथ ही प्रत्येक छात्रा के साथ एक महिला शिक्षिका को भेजना अनिवार्य किया गया है। समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा को छात्रों व शिक्षकों के रात्रि भोजन और अगले दिन के नाश्ते सहित ठहरने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम के लिए डमी चेक भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed