फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chief Ministe

Panipat News: मुख्यमंत्री ने जिले में 19 क्रेच केंद्रों की दी सौगात

Tue, 28 Jan 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 28 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Chief Ministe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को जिला में 19 क्रेच केंद्रों की सौगात दी है। उन्होंने चंडीगढ़ से ऑनलाइन इनका उद्घाटन किया है। ये क्रेच जिला में खंड स्तर पर शुरू किए हैं। कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में किया गया।

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि इन क्रेच केंद्रों को शिशु गृह भी कह सकते हैं। यहां बच्चों की घर की तरह परवरिश की जाती है।

महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी यहां बच्चों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही

ना बरतें।

नगराधीश टीनू पोसवाल ने जाटल रोड स्थित क्रेच सैंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह क्रेच सेंटर शिशुओं के लिए लाभदायी है। यहां बच्चों को उनके समग्र विकास के लिए प्रेरक व शानदार वातावरण मिलता है। इन क्रेच में बच्चों को हर प्रकार की सुविधा का ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को प्रारंभिक प्रोत्साहन और प्री-स्कूल शिक्षा दी जाती है। बच्चों के शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक विकास पर पूरा ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन


यहां बच्चों की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। समालखा के वार्ड-7 के क्रेच सेंटर का उद्घाटन एसडीएम समालखा अमित कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन क्रेच सेंटरों में कामकाजी माताओं के बच्चों के लिए देखभाल की जाती है।

वे ये सभी केंद्र पर सुविधाओं उपलब्ध कराई जाती है। इस मौके पर डीपीओ परमिंदर कौर, सीडीपीओ लक्ष्मी व सुपरवाइजर रेखा मौजूद रही।र 2021 में साई बाबा मंदिर के पास पैदल जा रही महिला का पर्स छीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed