फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Changed school timings, schools will open from 7 am to 12 noon from tomorrow

बदला स्कूलों का समय, कल से सुबह 7 से 12 बजे तक खुलेंगे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Changed school timings, schools will open from 7 am to 12 noon from tomorrow
भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों का समय बदल दिया है। चार मई से सभी राजकीय और निजी विद्यालयों के खुलने का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। अब तक स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 2:30 बजे तक था। इस निर्णय पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बच्चे दोपहर में हांफते हुए घर पहुंच रहे थे। इससे बच्चों के बीमार होने की आशंका सताने लगी थी। स्कूलों का समय बदलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस बार अप्रैल मेें ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। तापमान भी 45 डिग्री के पार पहुंच गया था। दिन निकलने के साथ ही सूरज किरणें शरीर झुलसाने लगती थीं। इस बीच स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को रोजाना भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। गर्मी के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे थे। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय कम करने की मांग उठने लगी थी। सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए चार मई से सभी स्कूलों का समय बदलने के आदेश दिए हैं। यह आदेश सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में लागू होंगे। इस बारे में सभी स्कूलों को निर्देश दे दिए हैं। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि सभी स्कूलोें को नियमों की पालना करनी होगी। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में नियमानुसार एक से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश होता है। इस बार गर्मी अप्रैल से ही अपने तेवर दिखा रही है। भीषण गर्मी के बीच घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावक भी चिंतित है। गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार ने स्कूलों का समय कम कर दिया है। संभावना है कि ग्रीष्मावकाश को भी एक जून से पहले किया जा सकता है। हालांकि शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि इससे संबंधित किसी प्रकार के आदेश नहीं मिले हैं, जैसे निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलोें का समय बदल दिया है। 4 मई से सभी राजकीय व निजी विद्यालयों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। सभी स्कूलों को नियमों का पालन करना होगा। नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रीष्मावकाश से संबंधित किसी प्रकार का आदेश नहीं मिला है। जैसे आदेश मिलेंगे, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।
- रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed