फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Change of note was expensive, thug cheated 30 thousand on the pretext of counting notes

नोट बदलना पड़ा महंगा, ठग ने नोट गिनने का झांसा देकर 30 हजार का चूना लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Change of note was expensive, thug cheated 30 thousand on the pretext of counting notes
एसबीआई बैंक शाखा में एक उपभोक्ता को चेक से नकदी निकालने के बाद छोटे नोट को बड़े में बदलवाना महंगा पड़ गया। उपभोक्ता तीस हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया और बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खलीला माजरा निवासी मनीष ने बताया कि वह इसराना में एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करता है। वीरवार को वह मेडिकल स्टोर से एक लाख रुपये का चेक लेकर पैसे निकलवाने के लिए एसबीआई बैंक की इसराना शाखा में गया था। बैंक के कैश काउंटर से 500 रुपये के नोट के दो पैकेट में एक लाख रुपये लेकर बैंक से निकलने लगा तभी पीछे से एक व्यक्ति ने आवाज दी। उसने कहा कि वह पांच-पांच सौ के बदले में दो दो हजार के 50 नोट ले ले। उसने दो-दो हजार के नोट ले लिए और गिनने पर 49 नोट मिले। साथ में खड़े दूसरे व्यक्ति ने भी गिने तो भी 49 नोट ही मिले। अनजान व्यक्ति ने फिर से जांचने के लिए उसके हाथ से नोट ले लिए और उसका ध्यान भटका पैकेट पकड़ा दिया। जब वह मेडिकल स्टोर पर पहुंचा तो वहां पर 35 नोट ही मिले। उसके साथ तीस हजार रुपये की ठगी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed