फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Certificates made for 31 disabled persons in a special camp, six sent for examination

Panipat News: विशेष शिविर में 31 दिव्यांग के बनाए प्रमाणपत्र, छह जांच को भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Certificates made for 31 disabled persons in a special camp, six sent for examination
जिला नागरिक अस्पताल दिव्यांग शिविर में पहुंचे मरीज। संवाद
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया, इसमें 37 में से 31 लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। बाकी छह की जांच कराने की सिफारिश की है। इस दौरान लोगों को थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग के प्रमाणपत्र बनाने के लिए विशेष जांच शिविर लगाया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. बिजेंद्र हुड्डा की देखरेख में सुबह नौ बजे शिविर शुरू किया, इसमें 37 लोगों ने प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नामांकन किया। चिकित्सक बोर्ड ने लोगों की जांच की। शिविर में रेलवे पास से संबंधित पांच प्रमाणपत्र बनाए गए, इनके अलावा हड्डी के 17, ईएनटी के दो, आंखों का एक, मेडिसन के पांच और एक शिशु का प्रमाणपत्र बनाया गया। छह लोगों को एक्स-रे और दूसरी जांच के लिए भेजा। इनकी जांच रिपोर्ट आने पर प्रमाणपत्र बनाने का फैसला लिया जाएगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए हर बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है। इन शिविर में दिव्यांग की जांच की जाती है। बुधवार को 37 में से 31 लोगों के प्रमाणपत्र बनाए गए हैं। छह को जांच कराने की सिफारिश की है। इनके रिपोर्ट के आधार पर प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed