फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Central trade unions will go on nationwide strike on 20th

Panipat News: केंद्रीय ट्रेड यूनियन 20 को करेगी देशव्यापी हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Central trade unions will go on nationwide strike on 20th
समालखा। एआईयूटीयूसी सहित देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व स्वतंत्र राष्ट्रीय फेडरेशनों ने 20 मई को सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल करने का साझा आह्वान किया है।
विज्ञापन




एआईयूटीयूसी के प्रदेश सचिव कॉमरेड हरिप्रकाश ने बताया कि श्रमिकों, कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए देशव्यापी हड़ताल को सफल करना समय की जरूरत है। हरिप्रकाश ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मजदूरों के ट्रेड यूनियन अधिकारों को कुचलते हुए विरोध की हर आवाज को दबाने व हड़ताल करने जैसे जनवादी अधिकारों को छीन रही है। पूँजीपतियों, उद्योगपतियों के हित में कठिन व जुझारू संघर्षों से अर्जित श्रम कानूनों को खत्म करके केंद्र सरकार उनकी जगह चार लेबर कोड लेकर आई है। इन लेबर कोड के लागू होने से जिस उद्योग में 300 से कम मजदूर काम करते हैं। उन उद्योगों में मजदूरों की छंटनी, ले-आफ, तालाबंदी व कारखाना बंदी करने के लिए अब मालिकों को किसी संवैधानिक निकाय की मंजूरी लेना जरूरी नहीं रहा। अल्प अवधि रोजगार, रात्रि पाली में महिलाओं से ड्यूटी लेने, काम के घंटे बढ़ाने, ठेका श्रमिक अधिकारों की कटौती व फैक्ट्री की परिभाषा तक बदल दी गई हैं। एआईयूटीयूसी सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने यह निर्णय लिया कि चार लेबर कोड व श्रमिक विरोधी अन्य नीतियों को वापस लिए जाने तक साझा संघर्ष जारी रखा जाएगा। एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एआईयूटीयूसी सभी जिला मुख्यालयों पर धरना, प्रदर्शन, सभा की जाएगी। इसके साथ 20 मई को हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed