फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Celebrate Diwali with a commitment to discipline and environmental conservation: Dinesh Goyal

अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाएं दीपावली : दिनेश गोयल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Diwali with a commitment to discipline and environmental conservation: Dinesh Goyal
एसडी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुति देती छात्रा। - संस्थान
- एसडी पीजी कॉलेज में दीपावली के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

- नव निर्वाचित प्रबंधकारिणी का स्टाफ ने किया स्वागत, पदाधिकारियों ने उपहार देकर दी शुभकामनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में दिवाली के उपलक्ष्य में शनिवार को रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की नव निर्वाचित प्रबंधकारिणी के पदाधिकारियों प्रधान दिनेश गोयल, उपप्रधान महेंद्र अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी राजेश गर्ग और कोषाध्यक्ष विशाल गोयल का समस्त स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। पदाधिकारियों ने भी शिक्षण व गैर शिक्षण कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए।
प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि दिवाली स्वच्छता और प्रकाश का पर्व है। इसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना मनाना चाहिए। इस अवसर पर सभी को अनुशासन में जीवन जीने, गलत प्रवृत्तियों से दूर रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

उपप्रधान महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। यह भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने सबको दिवाली की शुभकामनाएं और पर्यावरण संरक्षण के लिए पटाखों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों के साथ जिम्मेदारी का संदेश भी देते हैं।

कार्यक्रम में कॉलेज को दीयों, मोमबत्तियों, फूलों और रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजाया गया। प्राचार्य ने हनुमान चालीसा और प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुति दी। मंच संचालन डॉ. संगीता गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. इंदु बाला, डॉ. सुरेंद्र मोहन गुप्ता व डॉ. मुकेश पुनिया मौजूद रहे।
19
20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed