फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE released the datesheet of the examination, students engaged in preparation

सीबीएसई ने जारी की परीक्षा की डेटशीट, तैयारी में जुटे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
CBSE released the datesheet of the examination, students engaged in preparation
CBSE released the datesheet of the examination, students engaged in preparation - फोटो : Panipat
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा की डेटशीट को जारी कर दिया है। सीबीएसई ने साफ किया है कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं के टर्म-1 की बोर्ड परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए मुख्य विषयों की परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेंगी। कक्षा 12 के लिए विद्यार्थियों के मुख्य विषयों के पेपर एक से 22 दिसंबर तक होंगे।
विज्ञापन

वहीं, परीक्षाओं की डेटशीट जारी होते ही 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी भी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। विद्यार्थियों में रौनक, शिवानी, महक, अक्षित, गौरव ने बताया कि प्रथम टर्म की परीक्षा के आयोजन में करीब 40 दिन ही शेष हैं। हालांकि सीबीएसई द्वारा पहले ही हिदायत दे दी गई थी कि परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में होगी। उसी के अनुसार वे शेड्यूल बनाकर परीक्षा की तैयारी में लगे थे। अब परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद वे परीक्षाओं की तैयारी को लेकर और अधिक गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी का बनाया टाइम-टेबल
विद्यार्थियों लक्ष्य, सागर व महक ने बताया कि वे परीक्षा की तैयारी को लेकर गंभीर हैं। डेटशीट जारी होने के बाद उन्होंने विषय वार पढ़ाई का टाइमटेबल तैयार किया है। टाइमटेबल के अनुसार उन्होंने खेलने तथा मनोरंजक गतिविधियों को कम समय दिया है जबकि कठिन विषयों को ज्यादा समय दिया है। वे कम से कम परीक्षा की समाप्ति तक केवल और केवल पढ़ाई पर फोकस रखेंगे। इसके लिए शिक्षकों का मार्गदर्शन भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बिंदुओं पर रहेगा फोकस
विद्यार्थियों ने बताया कि टर्म-1 की परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 90 मिनट की होगी। परीक्षा की समय अवधि को देखते हुए उनका फोकस विषय विशेष के सभी मुख्य बिंदुओं पर रहेगा।
दो समूहों में बांटे परीक्षा के विषय
सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के विषयों को दो समूहों में बांटा है- माइनर और मेजर। पहले, छोटे पेपर के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी, उसके बाद बड़े पेपर के लिए। सीबीएसई ने कहा कि प्रैक्टीकल परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन और कुल अंकों के 50 प्रतिशत के लिए प्रोजेक्ट वर्क 1 परीक्षा समाप्त होने से पहले स्कूलों द्वारा पूरा किया जाएगा। सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के अंत में उम्मीदवारों को पास, कंपार्टमेंट या आवश्यक दोहराव श्रेणियों में नहीं रखेगा। अंतिम परिणाम टर्म 2 की परीक्षा आयोजित होने के बाद ही घोषित किया जाएगा।

सीबीएसई द्वारा नवंबर-दिसंबर में होने वाली 10वीं व 12वीं की टर्म-1 की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में बहु विकल्पीय प्रकार की होगी जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया गया है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे शेड्यूल बनाकर अपनी परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर , सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed