फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE Exam - In the first term exam, the board students will get the not-attempted option in the OMR sheet

सीबीएसई परीक्षा- फर्स्ट टर्म एग्जाम में बोर्ड छात्रों को ओएमआर शीट में मिलेगा नॉट अटेंप्टेड विकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
CBSE Exam - In the first term exam, the board students will get the not-attempted option in the OMR sheet
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए अंतिम बोर्ड परीक्षा से पहले फर्स्ट टर्म एग्जाम की शुरुआत की जा रही है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी होने लगे हैं। कोरोना महामारी के कारण परीक्षा की प्रक्रिया में हुए इस परिवर्तन के बाद सीबीएसई विद्यार्थियों को एक और सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड छात्रों को उपलब्ध कराई जाने वाली आंसर बुकलेट में उत्तर देने के लिए 4 विकल्प तो होंगे ही। इसके अलावा प्रत्येक 4 वैकल्पिक उत्तरों के बाद प्रत्येक प्रश्न के सामने एक वृत्त और एक बॉक्स भी मौजूद होगा। जहां बॉक्स का प्रयोग दिए गए आंसर को बदलने के लिए किया जाएगा। वहीं पांचवें वृत्त का प्रयोग छात्रों द्वारा इस बात की पुष्टि करने के लिए करना होगा कि विद्यार्थियों को इस प्रश्न का उत्तर नहीं आता है। इसलिए इस नॉट अटेंप्टेड वृत्त को भरना होगा। ऐसा न करने पर उस सवाल को अमान्य घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा से पहले स्कूल छात्रों को इस सैंपल शीट को भरने व जवाब देने का अभ्यास कराएंगे। इसके लिए बोर्ड द्वार सभी स्कूल प्रशासन को पहले ही अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि सीबीएसई की दसवीं के मुख्य विषयों की परीक्षा की शुरुआत 30 नवंबर से और बारहवीं के मुख्य विषयों की परीक्षा की शुरूआत एक दिसंबर से शुरू होनी है। प्रथम चरण की इस परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से 5 जुलाई को एक सर्कुलर जारी किया गया था। बोर्ड एग्जाम की फर्स्ट टर्म परीक्षा के लिए 18 अक्तूबर को डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई को धार देने के लिए अभी सफलता स्कूल की फ्री कक्षाओं की भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-
- यह परीक्षा 90 मिनट की होगी।
- परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
- परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का पालन करना होगा।
- यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी, इसके लिए कोई अतिरिक्त रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।
- पहले टर्म की परीक्षा में होंगे 60 सवाल, बोर्ड ही करेगा रिजल्ट तैयार
वर्जन
सीबीएसई ने दसवीं-बारहवीं की टर्म-1 की नवंबर-दिसंबर में शुरू होने वाली परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। पहले टर्म-1 की परीक्षा में 60 सवाल ओएमआर शीट पर पूछे जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद स्कूल ओएमआर शीट बोर्ड को भेजेंगे जिसके बाद बोर्ड ही रिजल्ट तैयार करेगा। बोर्ड इस बार मूल्यांकन करने के लिए सीबीएसई इंटेलिजेंट कैरेक्टर रिकग्निशन (आईसीआर) और ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) तकनीकों के संयोजन का प्रयोग करने जा रहा है।
विनीता तोमर, सीबीएसई कोआर्डिनेटर, पानीपत
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed