फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cash and car robbed from Delhi youth

दिल्ली के युवक से नकदी और कार लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cash and car robbed from Delhi youth
समालखा। कार सवार तीन युवक बृहस्पतिवार की दोपहर एक कार चालक को बंधक बनाकर खेतों में ले गए, जहां उसके साथ मरपीट कर चार हजार रुपये नकद और कार लूट ली। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली निवासी हनीफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अप्रैल को वह अपने दोस्त शाहिद से मिलने लुधियाना गया था। दोस्त से मिलकर अपनी कार से रात में लुधियाना से दिल्ली के लिए चला था। बृहस्पतिवार की दोपहर साढ़े 12 बजे पानीपत पहुंचा। पुलिस लाइन पानीपत से थोड़ा आगे केसर ढाबा के पास कार रोक दी और लघु शंका के लिए नीचे उतरा। इसी दौरान एक अन्य कार आकर रुकी, जिसमें से तीन युवक उतरे और उन्होंने धक्का देकर उनकी कार में डाल दिया। इसके बाद एक युवक कार लेकर दिल्ली की तरफ चल दिया। रास्ते में एक गांव के खेतों में ले गए, जहां लोहे की चेन के जरिए खंभे से बांध दिया। मारपीट कर चार हजार रुपये और कार लूट ले गए। उनका मोबाइल भी कार में ही रह गया। युवकों के जाने बाद बड़ी मुश्किल से बंधनमुक्त हुए और राह चलते युवक ने बताया कि गांव पिपली खेड़ा का खेत था। उपचार के लिए गन्नौर अस्पताल पहुंचे। गन्नौर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed