फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case of fraud on the employee of bike loan company

बाइक लोन कंपनी के कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud on the employee of bike loan company
पानीपत। बाइक पर लोन देने वाली कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने पर कर्मचारी के खिलाफ कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि कर्मचारी बाइक पर लोन करने के बाद किस्त न भरने पर बाइक उठा लेता था। फिर इसी बाइक को गलत तरीके से किसी ओर को बेच देता था। अब शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड सात, मानसा, पंजाब निवासी कर्णदीप सिह बलविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप मनी फाइनेंस लिमिटेड का वाइस प्रेजिडेंट है। उनकी कंपनी की मुख्य शाखा लुधियाना में है। एक ब्रांच उनकी पानीपत में होटल हाइव के पास है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नितिन नागपाल पुत्र अशोक कुमार उनकी कंपनी में काम करता था। उनकी कंपनी बाइक का लोन करती है। नितिन ग्राहकों को बाइक बेचकर लोन न भरने पर बाइक वापस ले लेता था। फिर इन बाइक को गलत तरीके से दूसरे लोगों को बेच देता था। उसने ऐसी छह बाइक बेची। कई ग्राहकों की नितिन ने फर्जी एनओसी भी बना दी। उसने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। इसलिए उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed