फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   car caught fire after collided with truck in panipat

पानीपत में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से आग का गोला बनी कार, जिंदा जले तीन दोस्त

Fri, 15 Apr 2022 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 02:25 PM IST
सार

तीनों दोस्त सैंपल कलेक्शन के लिए पानीपत से रोहतक जा रहे थे। इसराना में अनाजमंडी के सामने हादसा हुआ। हादसे के साथ की कार लॉक हो गई थी।

विज्ञापन
car caught fire after collided with truck in panipat
पानीपत में हादसे के बाद कार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत-रोहतक स्टेट हाईवे पर इसराना अनाजमंडी के सामने एक ट्रक की टक्कर से कार में आग लग गई। हादसे में धमाके के साथ कार के चारों गेट लॉक हो गए और उसमें सवार तीन दोस्त जिंदा जल गए। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने कार की खिड़कियां तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


सेक्टर 13-17 निवासी विक्रांत (29) पुत्र सितमपाल राठी पेशे से पैथ लैब संचालक था। उसकी पानीपत शहर में दो लैब हैं। लैब पर गांव बराना निवासी सुगम (22) पुत्र राजेंद्र काम करता था, जबकि गांव जलालपुर निवासी पंकज (25) सैंपल एकत्रित कर लैब में जांच कराता था।
विज्ञापन


तीनों अच्छे दोस्त थे। पानीपत के अलावा अन्य जिलों से भी सैंपल एकत्रित कर लैब में जांच की जाती थी। इसके तहत ही शुक्रवार को तीनों दोस्त दोपहर करीब 12 बजे सैंपल कलेक्शन के लिए पानीपत से रोहतक की ओर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विक्रांत की कार थी और वही इसे चला रहा था। तभी इसराना में अनाजमंडी कट के सामने एक ट्रक चालक ने अचानक मंडी की ओर टर्न लिया और कार ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे के समय ही ब्लास्ट के साथ कार के चारों गेट लॉक हो गए और उसमें आग लग गई। राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते तीनों दोस्त कार में ही जिंदा जल गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नंबर प्लेट से वाहन और मृतकों की शिनाख्त की। 

तीन दोस्तों के जिंदा जलने की सूचना मिलने पर एएसपी पूजा वशिष्ठ एवं डीएसपी ओम प्रकाश भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक एवं कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार तीनों शव शत प्रतिशत जल गए हैं। पुलिस ने ड्राइविंग सीट पर मिले शव का पोस्टमार्टम कराया है, जबकि दो अन्य शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा। 


आग बहुत भीषण थी, लोगों ने बुझाने का काफी प्रयास किया था : एएसपी

ट्रक में टक्कर से कार में ब्लास्ट के साथ आग लग गई थी। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बुझा नहीं पाए। कार में तीन युवकों की जलने से मौत हो गई है। मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - पूजा वशिष्ठ, एएसपी पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed