{"_id":"ddac12ea401aac6207b8b99d9fd48c1c","slug":"canter-truck-and-injuring-twenty-two-hits","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रक और कैंटर टकराए अठाईस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रक और कैंटर टकराए अठाईस घायल
अमर उजाला, पानीपत
Updated Mon, 24 Mar 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। थाना के सामने पानीपत लेन पर श्रद्धालुओं को ले जा रहे ट्रक, विवाह समारोह में ढाबा लगाने के बाद लौट रहे कैंटर और एक अन्य ट्रक की टक्कर होने से 10 महिलाओं सहित 28 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना, चौकी तथा हाईवे पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया।
वहीं हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड के किनारे करते हुए यातायात सुचारु करवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नांदेड के हजूर साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद श्रद्धालु ट्रक से वापस सिरयाली, तरनतारन पंजाब लौट रहे थे। सोमवार तड़के करीब साढे़ तीन बजे थाने के पास जीटी रोड की पानीपत लेन पर आगे जा रहे ट्रक ने टायर पंक्चर होने के कारण अचानक ब्रेक लगा दी।
इससे श्रद्धालुओं को ले जा रहा ट्रक उससे टकरा गया। वहीं उसके पीछे आ रहे कैंटर ने भी ट्रक को टक्कर मार दी। कैंटर सवार करनाल निवासी सोनीपत के एक विवाह समारोह में पंजाबी ढाबा का स्टाल लगाने के बाद वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक सवार प्रगट सिंह, अवतार सिंह, गुरमेज सिंह, लखविंद्र सिंह, मंजिदर सिंह, मंजीत सिंह, जीतवीर सिंह, हरचरण सिंह, जगबीर, राजबीर सहित महिलाएं स्वर्णजीत कौर, हरजिंदर कौर, पूर्ण कौर, परमजीत कौर, कश्मीर कौर, माता गोरखी, दलबीर कौर घायल हो गई।
जबकि कैंटर चालक ईशु, विजय ठेकेदार, बिट्टू, संजय, सुभाष, रमेश, हरभजन, रिंकू सहित महिलाएं विद्या देवी, लक्ष्मी और पूजा घायल हो गई।
लंबे सफर से लौट रहे श्रद्धालु हादसे के समय ट्रक में गहरी नींद में सो रहे थे। टक्कर होने के बाद धमाके की आवाज होने पर घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। अंधेरा होने के कारण लोग एक-दूसरे को देख सही से देख भी नहीं पा रहे थे।
सभी अपने परिजनाें और साथियाें को लेकर चिंतित थे। बाद में प्रकाश की व्यवस्था होने और किसी के हताहत न होने की जानकारी मिलने पर लोगाें ने राहत की सांस महसूस की। उनका कहना था कि जान बची लाखाें पाएं, चोटें तो एकाध सप्ताह में ठीक हो जाएंगी।
इसकी चिंता नहीं, अगर किसी की जान चली जाती तो यह बहुत बुरा होता। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची हाईवे और स्थानीय पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। तीन वाहनों के आपस में टकराने से मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनाें को हटाकर यातायात को बहाल किया।