फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Canter broke divider on elevated highway, came to second lane and overturned, driver died

Panipat News: एलिवेटेड हाईवे पर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन आ पलटा कैंटर, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Canter broke divider on elevated highway, came to second lane and overturned, driver died
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर गाेहाना माेड़ के पास शुक्रवार काे एक कैंटर करनाल-दिल्ली लेन से अनियंत्रित हो डिवाइडर को तोड़ दिल्ली-करनाल लेन पर एक गैस टैंकर से जा टकराया। हादसे में कैंटर चालक की माैत हाे गई। पुलिस ने शनिवार काे शव पाेस्टमार्टम कराकर परिजनाें काे साैंप दिया।
विज्ञापन

यूपी के अलीगढ़ के विजय सिंह ने बताया कि वह पानीपत रिफाइनरी में गैस टैंकर पर चालक है। वह पानीपत रिफाइनरी से टैंकर में बुटाडीन गैस लेकर नागपुर गया था। वह शुक्रवार काे टैंकर खाली कर वापस रिफाइनरी जा रहा था। वह पानीपत में एलिवेटेड हाईवे पर गाेहाना माेड़ के पास पहुंचा ताे एक कैंटर चालक करनाल-दिल्ली लेन से डिवाइडर ताेड़कर उसके टैंकर से सीधा टकरा गया। कैंटर में काले रंग का धागा ओवरलाेड था। कैंटर में चालक फंसा हुआ था। उन्होंने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से केबिन काटकर कैंटर चालक को बाहर निकाला। वह उस समय सीट पीछे कर बैठा था। ऐसा नहीं करता तो उसके पैर खत्म हो जाते। पुलिस कैंटर चालक को जिला नागरिक अस्पताल में ले गई। जहां चालक को मृत घोषित कर दिया। भारत नगर निवासी बबली ने बताया कि प्रदीप उसके मकान में चार -पांच साल से किराये पर रहता था। वह शादीशुदा था। उसके दाे बच्चे हैं। वह शुक्रवार को कैंटर में धागा लाेड कर सेक्टर 13-17 की तरफ से सेक्टर 25 की तरफ जारहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed