{"_id":"68869815075921274a0084b6","slug":"candidates-were-surprised-to-see-questions-related-to-districts-around-them-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140984-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अपने आसपास के जिलों से जुड़े सवाल देख अभ्यर्थी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अपने आसपास के जिलों से जुड़े सवाल देख अभ्यर्थी हैरान
विज्ञापन
- सीईटी : बोले- हरियाणा के इतिहास और भूगोल की ज्यादा की थी तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। इतिहास में महाभारत से लेकर मुगल और मराठा काल तक का जिक्र बिना हरियाणा के अधूरा रहता है। सीईटी के लिए अभ्यर्थियों ने भी उसी को ध्यान में रखकर हरियाणा के इतिहास और भूगोल की तैयारी की थी लेकिन अपने आस-पास के शहरों से जुड़े सवाल देखकर वे हैरान हो गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस पर तो उन्होंने कभी ध्यान ही नहीं दिया। खासतौर पर यमुनानगर, करनाल, अंबाला और हिसार जिले से जुड़े सवालों की अधिकता रही।
रविवार को सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में प्रदेश की मारकंडा नदी का ऐतिहासिक नाम, तीन राज्यों से घिरे जिले का नाम और पूर्वी सीमा पर बहने वाली नदी का नाम जैसे सवालों का जवाब और हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी जैसे सवालों का जवाब देने में भी अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए।
जींद से आए अभ्यर्थी नवदीप और दिनेश ने बताया कि प्रश्नपत्र देखकर लग रहा था कि हर सवाल उनसे खुद से जुड़ा हुआ है और आम जिंदगी में उन शहरों से उनका आए दिन आमना-सामना होता है लेकिन, उनसे जुड़े सवाल भी प्रश्नपत्र में पूछे जाएंगे इसका उन्हें अंदाजा नहीं था।