फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Camp was set up at two places, data of 97 updated, self verification of 187

Panipat News: दो जगह कैंप लगा 97 का डाटा किया अपडेट, 187 का स्वयं सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Camp was set up at two places, data of 97 updated, self verification of 187
पानीपत। संपत्ति कर की त्रुटियों को ठीक करने के साथ संपत्तियों के स्व: सत्यापन को लेकर नगर निगम ने सोमवार को वार्ड एक के सेक्टर 13-17 में हेलीपेड के पास और वार्ड तीन में सब्जी मंडी फतेहपुरी चौक के पास कैंप लगाया। इन दोनों जगह के कैंप में निगम कर्मचारियों ने 97 लोगों की संपत्तियों का डाटा अपडेट किया। इसके अलावा 187 की संपत्तियों का स्वयं सत्यापन भी कराया है। अब तक निगम अधिकारी और कर्मचारी कैंप के जरिए 2516 लोगों की संपत्तियों का रिकॉर्ड अपडेट और 2245 की संपत्तियों का स्वयं सत्यापन भी करा चुके हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी कुलदीप राणा ने बताया कि शहरवासियों की संपत्ति कर से जुड़ी समस्याओं को लेकर निगम लगातार कैंप लगा रहा है। इन कैंप के जरिए लोग अपनी संपत्ति कर की त्रुटियां ठीक करवाने के साथ अपनी संपत्तियों का स्व: सत्यापन भी करवा सकते हैं। जिससे संपत्ति कर में छूट भी मिलेगी और संपत्ति कर आईडी हमेशा के लिए लॉक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed