फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   c

यूथ कांग्रेस की किसान आक्रोश ट्रैक्टर रैली को पुलिस की सूझबूझ ने पानी से किया ठंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
c
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ यूथ कांग्रेस की किसान आक्रोश ट्रैक्टर रैली को जिला प्रशासन ने बड़ी सूझ बूझ से पानी की बौछारों से ठंडा कर दिया। हालांकि इसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन कांग्रेसी नेताओं और प्रदर्शनकारियों के मनसूबे कामयाब नहीं हो पाए। इसके लिए कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लेना पड़ा, जिन्हें कुछ समय बाद छोड़ भी दिया गया। अवमानना करने वालों के साथ पुलिस को हलका बल प्रयोग भी करना पड़ा। हिरासत में लेते समय जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया तो पुलिस उन्हें जबरन उठा कर ले गई। पुलिस ने बगैर लाठीचार्ज किए, हलके दलबल के साथ पानी की बौछारों से यूथ कांग्रेस के किसान आक्रोश पर काबू पा लिया। इस अवसर पर समालखा के विधायक धर्म सिंह छोकर, इसराना के विधायक बलवीर सिंज वाल्मीकि, एनएसयूआई के प्रधान दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजेश बड़ौली, जितेंद्र कुंडू, इंटेक के प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव, यूथ कांग्रेस की महासचिव प्रतिभा रघुवंशी, यचिव दीपक भाटी समेत कई नेताओं ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

बता दें कि तीनों कानूनों के विरोध में हरियाणा युवा कांग्रेस की किसान आक्रोश ट्रैक्टर रैली में अचानक ही दिल्ली कूच का निर्णय लिया गया। जिसका आभास होते ही जिला प्रशासन व पुलिस हरकत में आई गई और प्रदर्शनकारियों की दिल्ली कूच को रोकने के पूरे बंदोबस्त कर लिए। इसके लिए अनाज मंडी से लेकर समालखा जीटी रोड पर पुलिस का भारी लावलश्कर मौजूद रहा। जगह जगह बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

जाम लगा तो रूट करने पड़े डायवर्ट
जीटी रोड पर रैली में आए सैकड़ों ट्रैक्टर होने की वजह से गांव सिवाह से लेकर फ्लाईओवर के ऊपर तक जाम लग गया। जिस पर पुलिस ने दिल्ली आने जाने वाले वाहनों को रोहतक हाईवे और नहर के किनारे रास्ते पर रूट डायवर्ट करना पड़ा। जीटी रोड पर यह जाम करीब तीन घंटे तक लगा रहा, जिसे काफी मशक्कत के बाद खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आत्महत्या के आंकड़े हुए दोगुने : श्रीनिवास
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि साल 2014 को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में किसानों की स्थित बदतर होने लगी। 2014 से 2019 के बीच किसान आत्महत्याओं में एकाएक उछाल आया और आंकड़े लगभग दोगुने हो गए।
पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही सरकार : अलावरू
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावरू ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को पूंजीपतियों के पास गिरवी रखने का काम किया है। जब किसान प्रदर्शन करता है तो मोदी किसानों का सामना देश की सुरक्षा में लगे जवानों से करा देते हैं और किसानों पर लाठियां भांजी जाती हैं।

कोरोना के बीच लाए तीन काले कानून : कुंडू
हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रधान सचिन कुंडू ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पास किए गए किसान विरोधी कानूनों के विरुद्ध प्रदेश का युवा व किसान वर्ग निराश है। मोदी व खट्टर-दुष्यंत सरकारों ने एक षड्यंत्र के तहत खेती व फसल खरीद की पूरी मंडी व्यवस्था पर हमला बोल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed