फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Buses passed through flyover in jam, passengers kept waiting

जाम में फ्लाईओवर से गुजरी बसें, यात्री करते रहे इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Buses passed through flyover in jam, passengers kept waiting
पानीपत। शहर में जाम की वजह से करीब दो घंटे तक करनाल की ओर से जाने वाली बसें फ्लाईओवर से चली गईं। नतीजा शहर के अंदर रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री बसों का इंतजार करते रहे। जाम खुलने पर बसों का फ्लाईओवर के नीचे से गुजरना शुरू हुआ, जिसके बाद यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

असल में गीता जयंती महोत्सव के चलते सनौली रोड से आर्य कॉलेज के ग्राउंड तक वाया संजय चौक झांकी निकाली गई। इसकी वजह से दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक जाम की स्थिति रही। ऐसे में सोनीपत और दिल्ली से आने वाली अन्य जिलों के डिपो की बसों ने फ्लाईओवर के ऊपर का रास्ता अपनाया। हालांकि पानीपत डिपो की बसें फ्लाईओवर के नीचे से जाने लिए रवाना हुई, लेकिन जाम की वजह से समय पर डिपो तक नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन

इस दौरान करनाल, कैथल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और चंडीगढ़ समेत पंजाब के अन्य जिलो के डिपो की बसें फ्लाईओवर से पानीपत टोल के लिए सीधा रवाना हो गईं। इससे डिपो पर यात्रियों का दवाब बढ़ गया। करनाल और अंबाला जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी निकालने के चलते लघु सचिवालय से अनाज मंडी तक जाम की स्थिति रही। इसके साथ ही दोपहर दो बजे कॉलेज के विद्यार्थियों की छुट्टी भी हुई थी। इससे जीटी रोड पर लगे जाम से जहां लोगों को परेशानी हुई वहीं रोडवेज यात्रियों को भी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed