फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bus collides with truck, 11 including five women injured

Panipat News: ट्रक से टकराई बस, पांच महिलाओं समेत 11 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with truck, 11 including five women injured
पानीपत। टोल प्लाजा से निकलते ही एलिवेटेड हाईवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। दिल्ली की ओर जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान पीछे आ रही एक निजी एजेंसी की बस ट्रक में जा भिड़ी। इससे बस का दरवाजा लॉक हो गया। बस में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इनको निजी वाहनों से जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया गया, यहां से तीन महिलाओं व एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। दो घायलों को परिजनों ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। दो घायलों का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उसकी धरपकड़ में जुटी है। सोमवार की रात 12 बजे पठानकोट से नई दिल्ली के लिए निजी एजेंसी की बस रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे बस पानीपत के टोल प्लाजा के पास पहुंची थी। टोल प्लाजा को क्रॉस करते ही एलिवेटेड हाईवे पर सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बस चालक अमित ने भी ब्रेक लगाए, तब तक बस ट्रक में जा घुसी। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर यहां से फरार हो गया। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण दरवाला टूटकर लॉक हो गया। बस में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान चीख पुकार सुनकर यहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बस चालक व सभी यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बस चालक पठानकोट निवासी अमित कुमार, दिल्ली के शाहदरा निवासी भावना, पठानकोट निवासी महक, दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी सतवंत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनके सिर व पैरों पर गंभीर चोटें आई। इनको डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। इनके अलावा असंध निवासी मोहित, दिल्ली निवासी अनामिका, दिल्ली निवासी देवेंद्र, नेपाल निवासी विजय सिमरन, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी सुजीत व उत्तर प्रदेश निवासी आदित्य घायल हो गए। इनका स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पतालों में भिजवाया गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed