फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bullet riding youths tried to rob the car

बुलेट सवार युवकों ने किया कार लूटने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bullet riding youths tried to rob the car
पानीपत। बुलेट सवार पांच युवकों ने शुक्रवार को सलारगंज गेट के चौक पर कार लूटने का प्रयास किया। कार का दरवाजा नहीं खोलने पर युवकों ने कार का शीशा तोड़ दिया। इतने में भीड़ एकत्र होने पर पांचों युवक बुलेट पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। उत्तम नगर निवासी नरेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑफिस से घर लौट रहे थे। सलारगंज गेट के चौक पर बुलेट सवार पांच युवकों ने सामने आकर उनकी कार रुकवा ली। कार लूटने के लिए दरवाजा और खिड़की खुलवाने की कोशिश की। इतने में एक युवक कार के बोनट पर चढ़ गया और शीशा तोड़ दिया तभी वहां भीड़ एकत्र होने लगी। भीड़ के बढ़ते दबाव के चलते युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed