{"_id":"642f1746f3083862ab072f14","slug":"brother-took-sisters-life-case-of-murder-on-mothers-complaint-panipat-news-c-18-1-84292-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाई ने ली बहन की जान, मां की शिकायत पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाई ने ली बहन की जान, मां की शिकायत पर हत्या का केस
विज्ञापन
समालखा। गांव भापरा में कपड़े धोने पर हुए विवाद में भाई ने अपनी छोटी बहन का सिर दो-तीन बार दीवार में मारा, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। उपचार के दौरान चार दिन बाद बहन की मौत हो गई। मामले में मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
मूलरूप से बिहार के बेतिया जिला निवासी विभा देवी ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भापरा गांव में रहती है और मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करती है। उसके सात बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी मौसम की शादी हो गई है। बाकी सभी बच्चे अविवाहित हैं। वह 31 मार्च की शाम को करीब पांच बजे सब्जी मंडी समालखा गई थी। इस दौरान सभी बच्चे घर पर ही थे। वह सब्जी लेकर शाम करीब सात बजे घर वापस आई तो देखा कि उसकी बेटी वर्षा घर में बेहोश पड़ी थी। दूसरी बेटी चंदा ने बताया कि भाई सुधीर और बहन वर्षा में कहासुनी हुई, जिसके बाद सुधीर ने वर्षा के साथ मारपीट की। उसका सिर दो-तीन बार दीवार में मारा, जिस कारण वर्षा बेहोश हो गई। मां अपनी बेटी को लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल समालखा पहुंची। यहां से डॉक्टरों ने उसे पानीपत रेफर कर दिया। फिर खानुपर पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई खानपुर से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। रोहतक में उसकी लड़की वर्षा का इलाज चल रहा था। इस दौरान चार अप्रैल को वर्षा की मौत हो गई।
चौकी इंचार्ज बंसीलाल ने बताया कि 31 मार्च को भाई-बहन में कपड़े धोने को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया था। भाई ने अपनी बहन का सिर दो-तीन बार दीवार पर मार दिया था। चार अप्रैल को इलाज के दौरान बहन की मौत हो गई। मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।