फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bronze medal winner welcomed in Asian Wrestling Championship

Panipat News: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Bronze medal winner welcomed in Asian Wrestling Championship
समालखा। थाइलैंड में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में चुलकाना गांव के पहलवान शिवम ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सीआरएम पब्लिक स्कूल चुलकाना के छात्र शिवम ने अंडर 15 में शानदार खेलते हुए कजाकिस्तान के पहलवान से तगड़ा मुकाबला करते हुए 8-9 के स्कोर से जीत हासिल की। शिवम् की इस जीत से गदगद उसके परिजनों व समाज के लोगों ने समालखा से लेकर चुलकाना धाम स्थित बाबा लकीसर आश्रम तक अभिनंदन व सम्मान यात्रा निकाली।

कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटने पर रविवार को समालखा ब्लूजे रेस्टोरेंट पर भाजपा नेता शशिकांत कौशिक ने शिवम् की सफलता पर उसका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि ऐसे होनहार 500 बच्चों को गोद लिया है। कांग्रेस नेता मोहकम छौक्कर व अजब सिंह तंवर के अलावा रविदास समाज सभा के पदाधिकारियों रामफल कारकौली, सतबीर चालिया, सुरेन्द्र सिंह गढी छाजू व सेवानिवृत्त शिक्षाविद साहब सिंह रंगा ने भी शिवम् को सम्मानित किया। इसके बाद खुली कार में लोगों का अभिवादन करते हुए शिवम् को लंबे जुलूस के रूप में चुलकाना तक ले जाया गया जहां गांव वासियों ने भी शिवम् पहलवान का स्वागत किया। इस मौके पर पहलवान शिवम् के कोच रामपाल व नरेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed