फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Break the glass of JCB of Water Resources Department, which went to remove the capture

कब्जा हटाने गई जल संसाधन विभाग की जेसीबी के शीशे तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Break the glass of JCB of Water Resources Department, which went to remove the capture
पानीपत। मॉडल टाउन पुलिस थाना के अंतर्गत माइनर से अवैध कब्जा हटाने गई जन संसाधन विभाग की जेसीबी पर अज्ञात लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें जेसीबी के शीशे टूट गए। हमले के बाद वहां से आरोपी फरार हो गए। अब विभाग के अधिकारियों ने अज्ञात पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जल संसाधन विभाग के उप मंडल अधिकारी सरबजीत सिंह ने मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को कनिष्ठ अभियंता के नेतृत्व में टीम माइनर से अवैध कब्जा हटवाने के लिए गई थी। इसके लिए एटीपी नवीन कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया था। वहां पर अज्ञात लोगों ने ईंट पत्थरों से हमला कर जेसीबी के शीशे तोड़ दिए। इसमें सरकारी संपत्ति की हानि हुई है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने उपमंडल अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed