फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bought sleeping pills from Ahsan Saifi from Kairana's medical store

कैराना के मेडिकल स्टोर से अहसान सैफी खरीदकर लाया नींद की गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bought sleeping pills from Ahsan Saifi from Kairana's medical store
पूर्व मकान मालिक अहसान सैफी ने दूसरी पत्नी नाजनीन और उसके दो बेटों साजिद और सोहिल की हत्या करने के लिए नवंबर 2016 में तय किया। वह कैराना गया और मेडिकल स्टोर से नींद की गोलियां खरीदीं। घर आकर देर रात उसने चार-चार गोलियां सभी के दूध से भरे गिलास में मिला दीं। जिसके बाद उन्हें कमरे में सोने के लिए भेज दिया। सुबह तीनों मृत मिले। इसके बाद अहसान ने कमरा बंद कर दिया और बाहर से ताला लगाकर शव ठिकाने लगाने के लिए घर की लॉबी में गड्ढा खोदना शुरू कर दिया। वह पूरा गड्ढा नहीं खोद पाया तो एक मजदूर लेकर आया। जिससे गड्ढा खोदने के लिए कहा। मजदूर ने कारण पूछा तो अहसान ने कहा कि पड़ोसी पानी नहीं देते हैं, इसलिए घर में ही पानी की टंकी बनानी है। मजदूर से तीन फुट गहरा गड्ढा खुदवाया।
विज्ञापन

मजदूर के जाने के बाद अहसान ने अंधेरा होने तक इंतजार किया। अंधेरा होने के बाद उसने कमरे का ताला खोल एक-एक कर तीनों के शव को घसीट कर लाया और गड्ढे में डाल दिए। जिसके बाद निशानी मिटाने के लिए नाजनीन और बेटे साजिद, सोहेल के पुराने कपड़े भी गड्ढे में डाले और शवों को जलाने का प्रयास किया। जिसके बाद खुद ही मिट्टी डालकर गड्ढे को भर दिया।
विज्ञापन

अहसान अगले दिन संजय चौक से एक राजमिस्त्री और एक कट्टा सीमेंट लेकर आया। अहसान ने मिस्त्री को गड्ढा दिखाया और कहा कि पानी की टंकी बनवाने के लिए गड्ढा खुदवाया था, लेकिन अब पड़ोसी ट्यूबवेल से पानी भरवाने के लिए राजी हो गए है, इसलिए अब गड्ढे को बंद कराना चाहता है, उसे टंकी की कोई जरूरत नहीं है। यह झांसा देकर उसने मिस्त्री से गड्ढे के ऊपर सीमेंट से फर्श बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजनीन और उसके दोनों बेटे नहीं दिखे तो पड़ोसियों ने उनके बारे में पूछ लिया। अहसान ने कहा कि नाजनीन ने उसे धोखा दिया और वह उसे छोड़कर भाग गई। अपने बेटों को भी साथ लेकर गई। वह उन्हें ढूूंढ रहा है, आपको पता चले तो बताना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed