{"_id":"6813d24cee578490980406d0","slug":"both-mother-and-child-will-get-treatment-under-one-roof-panipat-news-c-244-1-pnp1007-136253-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जच्चा व बच्चा दोनों को एक ही छत के नीचे मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जच्चा व बच्चा दोनों को एक ही छत के नीचे मिलेगा इलाज
विज्ञापन
स्वीटी सांगवान
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में 62 करोड़ की लागत से एमसीएच ( मैटरनल एंड चाइल्ड ) विंग बनकर तैयार हो चुकी है। विंग में बिजली व ओटी का कुछ कार्य शेष है। जो इस महीने पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद जच्चा व बच्चा दोनों को एक ही छत के नीचे इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। विंग का शुभारंभ अगले महीने किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जिला नागरिक अस्पताल में 200 बेड का है। इसके अलावा 100 बेड की एमसीएच विंग बनाई गई है। इससे अब नागरिक अस्पताल 300 बेड का हो जाएगा। विंग और अस्पताल में 50 मीटर की दूरी है। इसलिए दोनों की कनेक्टिविटी प्रथम तल व ओपीडी से की जाएगी। जिससे बाहर जाने की बजाय विंग के अंदर से अस्पताल में आना-जाना होगा। अब जिला नागरिक अस्पताल में की गर्भवतियों का प्रसव संपन्न कराया जाता है। नवजात को किसी प्रकार की चिकित्सा सुविधा के लिए अलग से यूनिट में रखा जाता है।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2018 में पानीपत में एमसीएच विंग के निर्माण कार्य को झंडी दी थी। जिसके बाद जून 2021 में विंग का निर्माण कार्य शुरू किया था। यहां मार्च में इलाज शुरू किया जाना था लेकिन पहले टेंडर और फिर भुगतान में देरी होने से यह कार्य मई में पूरा होगा। विंग में प्रसव से पहले गर्भवती महिलाओं को रखने के लिए बेड होंगे। प्रसव संपन्न कराने के लिए 20 टेबल होंगी। विंग में महिला ओपीडी, शिशु रोग ओपीडी, स्पेशल न्यू बोर्न चाइल्ड केयर यूनिट ( एसएनसीयू ) बनेगी। संवाद
विज्ञापन
62 करोड़ की लागत से एमसीएच विंग को तैयार की जा रही है। विंग में लगभग सभी काम पूरे हो चुके हैं। बिजली व ओटी का थोड़ा काम शेष रहता है। जो इस महीने में पूरा हो जाएगा। विंग का शुभारंभ जून में किया जाएगा। - डॉ. विजय मलिक, सीएमओ