फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bolero hits four people, an old man dies

Panipat News: बोलेरो ने चार लोगों को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bolero hits four people, an old man dies
पानीपत। शहर की बतरा कॉलोनी में एक बोलेरो चालक ने चारपाई पर बैठे चार लोगों को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। इसमें चारपाई पर बैठा एक बुजुर्ग सड़क पर गिरने से बोलेरो से कुचला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को मामूली चोट लगी। पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर निवासी सर्वेश ने बताया कि वह हाल में बतरा कॉलोनी में हनुमान मंदिर के पास परिवार सहित रहता है। वह अपने पिता सतनाम सिंह 70, दो बेटे व तीन अन्य लोगों के साथ गली में चारपाई पर बैठा था। उसके बेटे की तबीयत खराब हुई तो वह दोनों बेटों को लेकर अंदर चला गया।
विज्ञापन

इसी बीच उसे टक्कर लगने का शोर सुनाई दिया। जब वह बाहर निकला तो एक तेज रफ्तार बोलेरो कार एक मकान से टकराई हुई थी। उसके पिता सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े थे। चारपाई को टक्कर लगने से वह भी पड़ी हुई थी। तीन अन्य लोग घायल थे। उसने पिता को संभाला तो उनकी मौत हो चुकी थी। टक्कर मारने वाला कोई नहीं बल्कि उन्हीं की कालोनी का रहने वाला है। उनके पड़ोस में रहता है। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed