फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Body of drowned woman found after two days in Delhi Parallel Canal

Panipat News: दिल्ली पैरलल नहर में डूबी महिला का दो दिन बाद मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Body of drowned woman found after two days in Delhi Parallel Canal
पानीपत। असंध रोड शनि मंदिर के पास दिल्ली पैरलल नहर में कूदी भंडारी गांव की महिला का शव तीसरे दिन शनिवार को सुबह सोनीपत के सिटावली गांव के समीप मिला है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में संजीत निवासी भंडारी ने बताया कि वे तीन भाई हैं। उसके बड़े भाई पवन का स्वर्गवास हो गया है। भाई पवन की पत्नी सोनिया (37) 23 अगस्त को अपने बेटे दीपांशु के साथ पानीपत आई थी। वह दिल्ली पैरलल नहर में कूद गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोनिया की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को सोनिया का शव सिटावली के पास नहर में मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed