{"_id":"617711b622b8894bc869132a","slug":"boards-will-be-put-on-accident-prone-cuts-panipat-news-knl8768460","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना संभावित कटों पर लगेंगे बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना संभावित कटों पर लगेंगे बोर्ड
विज्ञापन
पानीपत। मीटिंग लेते हुए उपायुक्त सुशील सारवान।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सर्दियों के मौसम में धुंध के प्रकोप की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को सचिवालय में रोड सेफ्टी की बैठक की गई। इसमें सड़कों की मरम्मत और उनसे संबंधित कार्य जल्द से जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर साइन बोर्ड लगाने को कहा गया। साथ ही इसका निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि डाहर चौक, बीबीएमबी कट, गांजबड़ कट के दोनों ओर, बाबरपुर कट नजदीक सागर ढाबा, असंध नाका, एनएफएल नाका, परढ़ाना रोड पर जौंधन चौक और पट्टी कल्याणा के पास नए दुर्घटना संभावित बिंदु हैं। अधिकारी इन बिंदुओं पर जाकर निरीक्षण करें और साइन बोर्ड इत्यादि लगवाएं ताकि राहगीरों को दूर से ही यह कट दिखाई दें। इसके साथ ही ड्राइविंग ट्रेनिंग और रिसर्च सेंटर पर विचार विमर्श किया गया।
डीटीओ सुशील कुमार ने इससे बिंदुओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अभियंताओं को दी जाने वाली ट्रेनिंग पर चर्चा की गई। इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द बनाकर भेजने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर एएसपी पूजा वशिष्ठ, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, डीटीओ सुशील कुमार, डीएसपी संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
निगम और पुलिस निरीक्षण कर बाजारों को अतिक्रमणमुक्त करें
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि त्योहारी सीजन चल रहा है, इसलिए बाजारों में अतिक्रमण न होने दें। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम निरीक्षण कर बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करें। इसके साथ ही दुकानदारों से अपील करे कि बाजारों में अतिक्रमण न हो। इससे आमजन परेशान होता है।