फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP workers should take the government's achievements to the people: Krishnalal Panwar

भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां : कृष्णलाल पंवार

Sun, 07 Jun 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 07 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
BJP workers should take the government's achievements to the people: Krishnalal Panwar
कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार। स्रोत : सूचना विभाग
मतलौडा। पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है। इसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज सेवा और जनकल्याण के लिए कार्य करता है। अब कार्यकर्ताओं को सरकार व पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात शनिवार को भालसी गांव में आयोजित इसराना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। इन वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा, आधारभूत ढांचे, डिजिटल क्रांति, सामाजिक कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक मंच पर उसकी प्रतिष्ठा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। कृष्णलाल पंवार ने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला प्रमुख देश बनकर उभरा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed