फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP will take the policies of the government to the public

Panipat News: भाजपा सरकार की नीतियों को ले जाएगी जनता के बीच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
BJP will take the policies of the government to the public
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उनको योजनाओं के साथ लाभ के बारे में भी बताएंगे। वहीं सरकार की प्रस्तावित योजनाओं पर लोगों के साथ चर्चा करेंगे। उनसे इनका फीडबैक भी लेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इसके लिए बुधवार को मॉडल टाउन के मुल्तान भवन में प्रदेश स्तरीय बैठक की। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व सांसद संजय भाटिया, जिला प्रभारी अशोक गुर्जर, दिल्ली से भाजपा विधायक चांद राम, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज व मेयर कोमल सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी अनुशासित पार्टी भी है।
विज्ञापन


पार्टी पानीपत को बनाना चाहती है भाजपा का हब
प्रदेशाध्यक्ष ने जिला भाजपा संगठन के कार्यों की सराहना की और कहा कि पानीपत और करनाल जिले में हमेशा भाजपा का साथ मिला है। पिछले एक साल में हुए सभी चुनावों का परिणाम इस बात का प्रमाण है। पार्टी अब पानीपत को भाजपा का हब बनाना चाहती है। इसलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस लक्ष्य को प्राप्त करने में और अधिक सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आगामी 14 अगस्त को देश में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। इसके जिलास्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। जहां वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। देश को 2047 से पूर्ण विकसित प्रदेश बनाने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रोशन लाल माहला, महामंत्री सुमित जागलान, ईश कुमार राणा, ज्योति शर्मा, नवीन भाटिया, संजय त्यागी, राजेश भारद्वाज, रफाकत हसन, महिला मोर्चा अध्यक्ष नेहा शर्मा, जिला बूथ समिति अध्यक्ष सुनीता गोयल और महामंत्री सुनील कंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed