फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP councilor and MLA face to face regarding divider on the road in Model Town

Panipat News: मॉडल टाउन में सड़क पर डिवाइडर को लेकर भाजपा पार्षद और विधायक आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor and MLA face to face regarding divider on the road in Model Town
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री के सामने भाजपा पार्षद लोकेश नांगरू और शहर विधायक प्रमोद विज मॉडल टाउन में सीमेंटेड सड़क और डिवाइजर बनाने को लेकर आमने-सामने आ गए। पार्षद ने सीमेंटेड की बजाय बिटूमन की सड़क की दलील रखी और पॉश क्षेत्र के बीच की सड़कों पर डिवाइडर को गलत बताया। शहरी विधायक प्रमोद विज ने असंध रोड और गोहाना रोड पर डिवाइडर के बाद सुंदरीकरण की बात रखते हुए मॉडल टाउन को भी अच्छा रूप देने के लिए डिवाइडर को जरूरी बताया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी सरकारी विश्राम गृह में राज्यमंत्री को डिवाइडर न बनाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इसको दबाव व मनमर्जी करने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा निवर्तमान पार्षदों ने मंत्री के सामने अधिकारियों पर अनदेखी बरतने के आरोप लगाए। कई पार्षदों का मंत्री के सामने दर्द छलक आया। शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शुक्रवार को देर सायं जिला सचिवालय के सभागार में निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उनके साथ नगर निगम के निवर्तमान पार्षद भी पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्या रखी। मंत्री ने अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। लाकेश नांगरू ने कहा मॉडल टाउन में दो सड़कों पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि इतने में पूरे मॉडल टाउन की सड़क बनाई जा सकती हैं। स्थानीय लोग सड़क पर डिवाइडर नहीं चाहते हैं। मॉडल टाउन में एक तरफ सीवर और दूसरी तरफ पेयजल पाइप लाइन है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर सीमेंटेड सड़क को तोड़कर मरम्मत करना मुश्किल होगा। बिटूमन की सड़क की आसानी के साथा मरम्मत की जा सकती है। देवेंद्र टंडर, हरीश कुमार और लक्ष्मण त्रेहन ने भी कहा कि इससे सड़क तंग हो जाएंगी। लोगों को आने जाने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन


बॉक्स

लाल डोरे के अंतर्गत होगी रजिस्ट्री
मंत्री ने कहा कि लाल डोरे के अंतर्गत की जगह रजिस्ट्री होगी। इसका जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। शहर की सफाई और सीवर को व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया जाएगा। शहर में पेयजल के लिए 25 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। मंत्री ने निगम अधिकारियों से शहर में पानी निकासी का अपडेट लिया। उन्होंने डेयरी शिफ्ट कराने की कही। शहरी विधायक प्रमोद विज ने जनहित से जुड़े कई मामलों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने एक अन्य मामले में जेबीएम कंपनी की पेमेंट रोकने के निगम अधिकारियों को आदेश दिए। मंत्री ने गुरुद्वारा व मंदिर के 200 मीटर दायरे में नाॅन वेज की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, डीएमसी अरुण भार्गव, निवर्तमान मेयर अवनीत कौर, पार्षद लोकेश नागरू, हरपाल ढांडा व रविंद्र भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
निगम अधिकारियों पर लगाए बेफिजूल खर्च के आरोप
सेठी चौक के व्यापारियों ने निकाय मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यहां नाला बनाया गया है। अब उसको तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है। व्यापारी भुवनेश खट्टर ने बताया इस पर बेफिजूल खर्च किया जा रहा है। वार्ड-3 के रामनगर में डंपिंग प्वाइंट खत्म करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed