फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bidding for 73 residential, commercial plots on February 15

73 रिहायशी, व्यावसायिक प्लॉट की बोली 15 फरवरी को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bidding for 73 residential, commercial plots on February 15
पानीपत। आर्थिक मंदी से गुजर रहा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण काफी तेजी से अपनी भूमि बेचकर खजाना भर रहा है। वर्ष 2021 में विभाग ने शहर में 220 करोड़ रुपये की भूमि बेची है। दो साल में विभाग 500 करोड़ रुपये से अधिक की भूमि बेच चुका है।
विज्ञापन

विभाग अपने सभी सेक्टर को आबाद करना चाहता है ताकि सरकारी भूमि से कब्जा भी हटे । अब विभाग 15 फरवरी को शहर के नौ सेक्टरों में 73 रिहायशी और व्यावसायिक प्लॉट की बोली लगाने जा रहा है। ये बोली भी ऑनलाइन होगी। विभाग ये 73 प्लॉट बेचकर साढ़े 26 करोड़ रुपये एकत्रित करना चाहता है।
विज्ञापन

एचएसवीपी के मामलों के विशेषज्ञ अमित कुमार के अनुसार इन प्लॉट की बोली 40 करोड़ तक जा सकती है। विभाग यहां से लगभग 14 करोड़ रुपये अतिरिक्त कमा सकता है। लोगों की पहली पसंद सेक्टर 12 और सेक्टर 13 है। इन दोनों सेक्टर के आठ रिहायशी व 12 व्यावसायिक प्लॉट की बोली होगी। विभाग चार सेक्टरों के 48 व्यावसायिक प्लॉट बेचकर सवा 11 करोड़ रुपये कमाना चाहता है। जबकि छह रिहायशी सेक्टर 25 रिहायशी प्लॉट बेचकर सवा 15 करोड़ रुपये कमाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायिक प्लॉट-
सेक्टर प्लॉट
6 10
12 8
13 12
29 18
रिहायशी प्लॉट-
सेक्टर प्लॉट
12 1
13 12
17 2
18 5
24 2
25 पार्ट टू- 3
मार्च तक बेचने है एक हजार करोड़ की भूमि-
2019 में सरकार ने प्रदेश के सभी एचएसवीपी विभाग को अपनी अपनी भूमि बेचने का टॉरगेट मिला था। इसके अनुसार, पानीपत को मार्च 2022 तक एक हजार करोड़ रुपये की भूमि बेचनी थी। विभाग ने अब तक 500 करोड़ रुपये की भूमि बेची है। कोरोना के कारण विभाग तेजी से बोली नहीं कर पाया। दो सालों के पांच महीने बिना बोली के ही गुजर गए। अब विभाग फरवरी माह में अधिक से अधिक प्लॉट की बोली करना चाहता है।

अधिक से अधिक प्लॉट बेचकर सेक्टरों को आबाद करने का लक्ष्य
विभाग का लक्ष्य अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराना और जल्द बोली करना है। 15 जनवरी को ऑनलाइन बोली होगी। इसके बाद भी जल्द दूसरी बोली का शेडयूल जारी होगा। -अनुपमा मलिक, ईओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed