फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bhabhi, killing, aropi, cort, building, jump

भाभी पर जानलेवा हमला के आरोपी ने कोर्ट परिसर में पहली मंजिल से लगाई छलांग, भर्ती

Sat, 18 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 18 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
bhabhi, killing, aropi, cort, building, jump
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। खंड मतलौडा के गांव सींक में तीन दिन पहले अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के आरोपी ने शुक्रवार दोपहर को कोर्ट कांपलेक्स की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। उसने फरार होने की कोशिश के दौरान छलांग लगाई थी। इस दौरान उसे चोट लग गई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर डीएसपी देसराज और थाना मतलौडा प्रभारी धर्मबीर खर्ब सिविल अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस ने कस्टडी से फरार होने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
खंड मतलौडा के गांव सींक निवासी मदनलाल को उरलाना चौकी पुलिस ने 15 मार्च को गांव सींक से गिरफ्तार किया था। मदनलाल पर आरोप है कि उसने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल चंद्रपति का खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। उरलाना चौकी पुलिस से एसआई जगबीर सिंह और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह शुक्रवार को आरोपी मदनलाल को रिमांड के बाद दोबारा अदालत में पेश करने लाए थे। आरोपी को कोर्ट कांपलेक्स की पहली मंजिल पर जेएमआईसी विक्रांत की अदालत में दोपहर डेढ़ बजे पेश करना था। इसलिए पुलिस आरोपी को लेकर कोर्ट के बाहर खड़ी थी। पुलिस के अनुसार, करीब सवा एक बजे आरोपी ने पुलिस से हाथ छुड़ाकर नीचे छलांग लगा दी। पुलिस कस्टडी से फरार होने की कोशिश में नीचे कूदे आरोपी को पकड़े के लिए पुलिस कर्मचारी दौड़ पड़े। वहां देखा तो पहली मंजिल से नीचे कूदने के कारण आरोपी चोटिल हो चुका था और उससे उठा भी नहीं जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर एंबुलेंस को फोन किया। पुलिस कर्मचारी करीब दस मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। एंबुलेंस के न आने पर पुलिस ने उसे ऑटो में सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में बढ़ाई सुरक्षा
पुलिस कस्टडी से फरार होने की कोशिश में कोर्ट कांपलेक्स की पहली मंजिल से कूदे आरोपी का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी की रीढ़ की हड्डी में चोट बताई जा रही है। पुलिस ने सिविल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
खंड मतलौडा के गांव सींक निवासी मोहनलाल ने 14 मार्च को अपनी भाभी चंद्रपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में चंद्रपति के पेट और गर्दन पर गहरी चोटें आई थीं। देवर को शक था कि उसकी भाभी ही उसकी शादी नहीं होने दे रही। इसी शक के आधार पर मोहनलाल ने हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल चंद्रपति का खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उरलाना चौकी पुलिस ने चंद्रपति के पति कुलदीप की शिकायत पर उसके पिता चंद्र सिंह, भाई मदनलाल, रामदेव और सत्यवान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मदनलाल को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।


भाभी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी गांव सींक निवासी मदनलाल को एक दिन के रिमांड के बाद दोबारा अदालत में पेश करना था। आरोपी ने भागने की कोशिश में कोर्ट कॉम्पलेक्स की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई हैं। आरोपी की हालत ठीक है। उसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आरोपी पर फरार होने की कोशिश का केस थाना शहर में दर्ज करवा दिया है।
धर्मबीर खर्ब, प्रभारी, थाना मतलौडा, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed