फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Before teaching, teachers will have to give 'fire test' of interview

पढ़ाने से पहले शिक्षकों को देनी होगी साक्षात्कार की ‘अग्नि परीक्षा’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Before teaching, teachers will have to give 'fire test' of interview
पानीपत। विनीता तोमर जिला कोऑर्डिनेटर सीबीएसई। - फोटो : Panipat
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सीबीएसई बोर्ड में जाने वाले मॉडल संस्कृति स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने से पहले शिक्षकों को इंटरव्यू की ‘अग्नि परीक्षा’ से गुजरना होगा। सीबीएसई में जाने वाले प्रदेश के 136 मॉडल संस्कृति स्कूलों में विभिन्न विषयों के करीब 1170 अध्यापकों की सख्त जरूरत है। हालांकि इन स्कूलों में अधिकांश विषयों के शिक्षक तैनात हैं, लेकिन सीबीएसई इन्हें अपने नियमों पर खरा नहीं मान रही। इसके चलते इन पदों पर नियुक्ति पाने के इच्छुक अध्यापकों को फिर से शिक्षा विभाग मुख्यालय में अपने विषय से संबंधित साक्षात्कार देना होगा। इसके बाद ही इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति हो पाएगी। यहां तैनात शिक्षकों को अतिरिक्त मेहनताना मिलेगा या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल इन स्कूलों में नियुक्ति साक्षात्कार के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन

अधिकांश विषयों के शिक्षक नियुक्त, फिर भी पद खाली
सूत्रों के अनुसार, इन स्कूलों में अधिकांश विषयों के शिक्षक नियुक्त हैं लेकिन फिर भी पद खाली दर्शाए गए हैं। प्रदेश के मॉडल संस्कृति स्कूलों में अंग्रेजी के 142, गणित के 110, हिंदी के 98, जीव विज्ञान के 81, रसायन शास्त्र के 71 और वाणिज्य के 70 शिक्षकों के पद रिक्त दिखाए गए है। इन सभी विषयों के शिक्षक मॉडल संस्कृति स्कूलों में नियुक्त हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने मांगे आवेदन
सूत्र बताते हैं कि शिक्षा विभाग इन स्कूलों में पूरी तरह से सीबीएसई के नियमों का पालन करने के साथ-साथ शिक्षकों को भी अपडेट करने जा रहा है। जो शिक्षक इन स्कूलों में तैनात हैं और उसी स्कूल में रहना चाहता है तो उसे शिक्षा विभाग के एक साक्षात्कार से गुजरना होगा। शिक्षा विभाग ने इच्छुक शिक्षकों से दस अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिक्षा विभाग उक्त शिक्षकों की लिखित परीक्षा आयोजित करवाएगा या फिर साक्षात्कार लेगा। फिलहाल इन निर्देशों को लेकर शिक्षक असमंजस की स्थिति में है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई के नियमों के बारे रहना होगा अपडेट
मॉडल संस्कृति स्कूलों में जाने वाले शिक्षकों को सीबीएसई के नियम के अनुसार अपने विषय में अपडेट रहना होगा। उन्हें बच्चों को सीबीएसई के मानक के अनुसार पढ़ाना होगा तभी वे परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

- सीबीएसई के नियमों के अनुसार मॉडल संस्कृति स्कूलों में कुछ बदलाव संभव हैं। सीबीएसई के नियमों और लगभग हर रोज जारी होने वाली गाइडलाइन को लेकर मॉडल संस्कृति स्कूल अपडेट नहीं हैं। इन स्कूलों के अधिकतर शिक्षक पुराने ढर्रे पर चल रहेे हैं जबकि ऐसे शिक्षकों को अपडेट रहना होगा। इसके लिए सीबीएसई की गाइडलाइन का पालन भी जरूरी है। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed