{"_id":"68b88e70046de1bc6e049275","slug":"bareillys-navi-hasan-bought-stolen-blankets-for-rs-20-lakh-panipat-news-c-244-1-pnp1012-143084-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बरेली के नवी हसन ने 20 लाख में खरीदे थे चोरी के कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बरेली के नवी हसन ने 20 लाख में खरीदे थे चोरी के कंबल
Thu, 04 Sep 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। फैक्टरी से चोरी हुए कंबल खरीदने के आरोपी नवी हसन को सीआईए-3 की टीम ने उग्राखेड़ी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी के कंबल 20 लाख रुपये में खरीदे थे। 13 लाख रुपये कंबल चोरी के आरोपी फैक्टरी सुपरवाइजर को नकद दिए थे। बाकी सात लाख रुपये कंबल बेचने के बाद देने का वादा किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सेक्टर 11 निवासी तरुण गोयल ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उनकी नूरपुर मुगलान में मयूर इंटरप्राइजिज के नाम से कंबल फैक्टरी है। जिसमें यूपी के बुलंदशहर निवासी रविंद्र को अक्टूबर 2024 में नौकरी पर रखा था। 15 जुलाई से 19 जुलाई के बीच रविंद्र ने फैक्टरी से कंबल चोरी कर बेच दिए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसने चोरी के कंबल बरेली के रहने वाले नवी हसन को 20 लाख रुपये में बेचे थे। जिसमें से 13 लाख रुपये नकद मिले थे और बाकी सात लाख रुपये बाद में मिलने थे।
चोरी करने वाले सुपरवाइजर को जेल भेजने के बाद टीम कंबल खरीदने के आरोपी नवी हसन की तलाश कर रही थी। सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी उग्राखेड़ी मोड़ पर है। जहां से दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।