फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auto driver death in accident, six passengers injured

हादसे में ऑटो चालक की मौत, छह सवारी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Auto driver death in accident, six passengers injured
थर्मल। थर्मल स्थित डीएवी स्कूल के पास ऑटो व क्रूजर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्रूजर में सवार लोग भी चोटिल हो गए हैं। क्रूजर चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इनमें से दो को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों से हटवाया और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डीएवी स्कूल के पास सड़क पर पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। बताते हैं कि तेल खत्म होने की वजह से ऐसा हुआ। मतलौडा की ओर से एक ऑटो सवारी लेकर जा रहा था। वह पराली की ट्रॉली को क्रॉस करने लगा तो पानीपत की ओर से आ रही क्रूजर के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से ऑटो सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते पर ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम व स्थानीय थर्मल चौकी पुलिस ने घायलों को पानीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर ऑटो चालक बसंत नगर पानीपत निवासी अशोक (45) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा आजाद नगर, पानीपत निवासी राजू, नसीम आलम और फिरोज का सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दो अन्य घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अधिक चोट होने के कारण दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार ने किसान को मारी टक्कर, हालत गंभीर
पानीपत। गांव बराना में अपने बेटे के साथ खेत से घर लौट रहे किसान को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

गांव बराना निवासी आशु सिंह ने बताया कि वह अपने पिता सतबीर के साथ खेती करता है। गत 23 नवंबर को वह अपने पिता के साथ काम करने के लिए खेत में गया था। वह अपना काम खत्म कर घर जा रहे थे, जब वह गांव के नजदीक पहुंचे तो आरोपी कार चालक तेज रफ्तार में आया और सीधा उसके पिता को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में पिता की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed