फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempted robbery by stabbing the driver

Panipat News: चालक को चाकू घोंपकर लूटपाट का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Attempted robbery by stabbing the driver
पानीपत। सेक्टर-आठ के सामने दो युवकों ने एक फैक्ट्री में कार्यरत चालक से लूटपाट का प्रयास किया। चालक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। शोर मचाने पर आरोपी यहां से फरार हो गए। पीड़ित का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान के लिए टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांजबड़ गांव निवासी महाबीर ने बताया कि वह कुटानी रोड राजीव ट्रेडिंग कंपनी में बतौर चालक काम करता है। वह बुधवार रात को सवा 11 बजे मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। वह सेक्टर आठ के सामने मोटरसाइकिल रोककर लघु शंका करने लगा। इसी वक्त दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और आते ही उसके साथ मारपीट करने लगे।उसका मोबाइल व व पैसे छीनने का प्रयास करने लगे। उसने इसका विरोध किया तो एक युवक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी यहां से बाबरपुर की ओर फरार हो गए। राहगीरों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे यहां से देवी मूर्ति अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों का जल्द पता लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed