फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempt to steal by breaking the wall in Bank of Baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा में दीवार तोड़कर चोरी करने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal by breaking the wall in Bank of Baroda
पानीपत। जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन असफल हो गए। शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बडोदा के मुख्य प्रबंधक रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि चार नवंबर की दिवाली की छुट्टी थी। वह पांच नवंबर को सुबह नौ बजे बैंक पहुंचा तो उन्होंने बैंक का चक्कर लगाया। इस बीच स्टोर रूम के पीछे वाली दीवार टूटी मिली। अज्ञात युवकों ने स्ट्रांग रूम की दीवार को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। इस दीवार की एक ईंट निकली हुई थी। चोरों ने बैंक में चोरी करने का प्रयास किया है, लेकिन आरोपी नाकामयाब हो गए। शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है, सीसीटीवी फुटेज निकाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed