फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attackers wanted to kill Kaif too, life was saved by the push

Panipat News: कैफ को भी मारना चाहता थे हमलावर, धक्के से बची थी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Attackers wanted to kill Kaif too, life was saved by the push
पानीपत। शौंधापुर के अड्डे पर पेंटर अतीक अहमद के साथ हमलावर उसके मामा के लड़के कैफ की भी हत्या करना चाहते थे। हमलावरों ने उसकी छाती पर भी चाकू से सीधा वार किया था। उनके दोस्त आमीर ने हमलावर को धक्का दे दिया। इससे चाकू का वार छाती के बजाय कंधे पर लगा।
विज्ञापन

हमलावरों ने अतीक अहमद को लगातार दो चाकू मारे। इससे उसने अपने ममेरे भाई और दोस्त के सामने ही पांच मिनट में दम तोड़ दिया। इसके बाद हमलावरों ने आमिर की डंडों से बुरी तरह पीटा। अतीक की हत्या के बाद घर में निकाह की खुशियां मातम में बदल गई। रविवार को ही अतीक की ममेरी बहन सुषमा का निकाह था। गमगीन माहौल में सुषमा की विदाई दी। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


अतीक अहमद (22) पेशे से पेंटर था। वह छह माह पहले अपने पिता नजीर के साथ लखीमपुर खीरी से हिमाचल प्रदेश चला गया था। वहां उसने अपने पिता के साथ काम किया, लेकिन वहां रोजगार की कमी थी। इसलिए वह डेढ़ माह पहले अपने चाचा के पास शोंधापुर आ गया था। यहां काम भी ठीक चल रहा था। उसकी पत्नी मुन्नी और डेढ़ साल का बेटा फतीम लखीमपुर खीरी में ही है। रविवार को उसकी ममेरी बहन सुषमा का निकाह था। अतीक की मां बीबो निकाह में शरीक होने के लिए सात जून को पानीपत आई थी। अतीक बरातियों के लिए सामान लेने के लिए रविवार को अपने ममेरे भाई कैफ और दोस्त आमिर के साथ गांव के अड्डे पर गया था। यहां बाइक पर सवार नशे में युवकों के साथ उनकी बाइक से हल्की सी टक्कर होने पर अतीक की छाती पर चाकू से दो वार कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल में दो इंच तक अंदर घोंपा चाकू

पोस्टमार्टम में पता चला है कि चाकू अतीक के दिन में दो इंच अंदर तक घोपा गया था। इससे उसकी मौत हो गई। अतीक के दोस्त कैफ ने बताया कि अतीक चाकू के वार के जमीन पर गिर पड़ा था। दो मिनट तक तड़पने के बाद अतीक ने दम तोड़ दिया।


वर्जन

युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है। आरोपियों को जल्द पकड़कर उनसे वारदात में प्रयुक्त चाकू और डंडा बरामद किया जाएगा।

नरेंद्र सिंह, एसएचओ पुराना औद्योगिक पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed